Site icon Yashbharat.com

बंगाली दुर्गा पूजा में सिंदूर खेला के साथ बंगाली दुर्गा माता को दी भावुक विदाई

Screenshot 20261021 174628 Chrome

बंगाली दुर्गा पूजा में सिंदूर खेला के साथ बंगाली दुर्गा माता को दी भावुक विदा

 

कटनी। भारतीय परंपरा और बंगाली संस्कृति की विशिष्ट पहचान मां जगत जननी दुर्गा की आराधना के साथ शारदेय नवरात्र का समापन श्रद्धा और भक्ति भाव से किया गया। बंगाल की सांस्कृतिक विरासत और आस्था का प्रतीक मानी जाने वाली बंगाली दुर्गा की झलक कटनी के द्वारका भवन स्थित बंगाली दुर्गा उत्सव समिति के पंडाल में देखने को मिली। यहां विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद सिंदूर खेला और खप्पर पूजन के साथ मां दुर्गा को भावभीनी विदाई दी गई।

इस अवसर पर बंगाली समाज की महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार मां दुर्गा को सिंदूर अर्पित किया। माता की विदाई के भावुक क्षणों में महिलाओं की आंखें नम हो गईं। इसके बाद महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर सुख, समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना की। पूरे आयोजन के दौरान बंगाली संस्कृति की अनूठी छटा देखने को मिली।

Exit mobile version