katniमध्यप्रदेश

पूल खेल कर घर लौट रहे नाबालिक पर चाकू से हमला, जांघ में फंसी थी टूटी चाकू

पूल खेल कर घर लौट रहे नाबालिक पर चाकू से हमला, जांघ में फंसी थी टूटी चाक

कटनी। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नई बस्ती शंभु टाकीज रोड पर एक नाबालिक पर चाकू से हमला किए जाने की घटना प्रकाश में आई है जानकारी के अनुसार आजाद चौक निवासी नाबालिक अपने दोस्तों के साथ नई बस्ती में पूल खेलने गया हुआ था और यहां से लौटते समय रास्ते में अज्ञात युवको ने उसे रोक लिया और विवाद करने लगे विवाद के बाद हमलावरों ने नाबालिक की जांघ में चाकू से हमला कर दिया और घटनास्थल से भाग निकले बताया जा रहा है कि चाकू के प्रहार से जांघ में टूटी चाकू फंसी रह गई। घटना के बाद घायल नाबालिक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया वहीं कोतवाली पुलिस को भी सूचना दी गई घायल का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। पुलिस अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है।

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि