माधव नगर क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित रेडीमेड कपड़ा गोदाम में लगी भीषण आग दमकल दल के तीन वाहनों ने पाया मशक्कत के बाद आग पर काबू
माधव नगर क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित रेडीमेड कपड़ा गोदाम में लगी भीषण आग दमकल दल के तीन वाहनों ने पाया मशक्कत के बाद आग पर काब
कटनी। माधव नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्य बाजार स्थित एक रेडीमेड कपड़ा गोदाम में शनिवार देर रात भीषण आग लग गई बताया जा रहा है कि माधव नगर मुख्य बाजार नारायण ब्रेकरी के पीछे स्थित पोशाक गारमेंट के कपड़ा गोदाम में आग लगी थी आग लगने के कारण अज्ञात बताए जा रहे हैं स्थानीय लोगों के द्वारा पोशाक गारमेंट संचालक राममोहन लाल मेंहानी जो की कैरिन लाल निवासी है उन्हें सूचना दी गई वे तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया आग इतनी भीषण थी की मौके पर तीन दमकल वाहनों को मशक्क्त के बाद आग बुझाने में सफलता मिली आग लगने के कारण हुए नुकसान का अभी विस्तृत आकलन नहीं किया जा सका है रेडीमेड कपड़ा दुकान में संभवत आगजनी के कारण लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। सूचना पर माधव नगर पुलिस भी घटनास्थल पहुंची थी।

