Site icon Yashbharat.com

Kashmir तालाशी अभियान के दौरान भारी मात्रा में हथियार एवं गोला-बारूद बरामद

15 20 037757489poonch news

पुंछ.Kashmir  सुरक्षाबलों ने जिला मुख्यालय से कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित गांव खन्नेत्तर में तालाशी अभियान के दौरान भारी मात्रा में हथियार एवं गोला-बारूद बरामद किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार शाम को पुलिस ने पुख्ता सूचना के आधार पर एसएसपी पुंछ के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुंछ मोहन शर्मा के संयोजन में तालाशी अभियान चलाया। इस दौरान सुरक्षाबलों ने क्षेत्र की घेराबंदी कर पूरे इलाके को खंगालना शुरू किया और इसी दौरान सुरक्षाबलों को क्षेत्र में आतंकी ठिकाना मिला जिसमें पिस्टल 2, मैगज़ीन 24, 9 एम एम कारट्रिज यूबीजीएल, हथगोले 6, आई ई डी 2, एलेक्ट्रॉनिक सेट 1 तथा हाथ की घड़ी 1 बरामद की। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Exit mobile version