जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा कटनी, रथ यात्रा की पूर्व संध्या पर शहर मे निकली भव्य वाहन रैली

जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा कटनी, रथ यात्रा की पूर्व संध्या पर शहर मे निकली भव्य वाहन रैल

कटनी। भगवान श्रीजगन्नाथ रथ महोत्सव की पूर्व संध्या पर बुधवार को शहर भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया। जगन्नाथ चौक स्थित मंदिर से निकली भव्य वाहन रैली में बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे मार्ग में “जय जगन्नाथ” के जयघोष और भक्ति गीतों से वातावरण गुंजायमान रहा।

वाहन रैली का शुभारंभ जगन्नाथ मंदिर से हुआ। रैली जालपा वार्ड रोड, घंटाघर, गर्ग चौराहा, खिरहनी ओवरब्रिज लिंक रोड, बरही रोड, स्टेशन चौराहा, सुभाष चौक, झंडा बाजार, शेर चौक और आजाद चौक से होते हुए पुनः जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने रैली का स्वागत कर भगवान श्रीजगन्नाथ के दर्शन किए और धर्मलाभ प्राप्त किया।

जगन्नाथ ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद सरावगी ने बताया कि गुरुवार, 16 जुलाई को भगवान श्रीजगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा पूरे धार्मिक उल्लास के साथ निकाली जाएगी। रथ यात्रा से पूर्व भगवान को विशेष पोशाक अर्पित की जाएगी तथा 1100 दीपों से महाआरती कर महोत्सव का शुभारंभ होगा।

उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि वे परिवार सहित रथ यात्रा महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भगवान श्रीजगन्नाथ का आशीर्वाद प्राप्त करें और इस धार्मिक आयोजन को भव्य एवं सफल बनाएं।

Exit mobile version