katniमध्यप्रदेश

16 सितंबर को निकलेगी भगवान विश्वकर्मा की भव्य शोभायात्रा,सिविल लाइन स्थित विश्वकर्मा मंदिर से दोपहर 2 बजे होगा शुभारंभ

16 सितंबर को निकलेगी भगवान विश्वकर्मा की भव्य शोभायात्रा,सिविल लाइन स्थित विश्वकर्मा मंदिर से दोपहर 2 बजे होगा शुभारं

कटनी। देवशिल्पी भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर सर्व विश्वकर्मा समाज, कटनी के तत्वावधान में 16 सितंबर बुधवार को भगवान श्री विश्वकर्मा की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा को लेकर समाजजनों में उत्साह का माहौल है। शोभायात्रा दोपहर 2 बजे सिविल लाइन स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर से प्रारंभ होगी।

शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकलेगी। इसका मार्ग श्री विश्वकर्मा मंदिर से प्रारंभ होकर विश्वकर्मा पार्क, सुभाष चौक, गांधी द्वार, झंडा बाजार, सराफा बाजार, कपड़ा बाजार, दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर, रेलवे स्टेशन, शंकर टॉकीज होते हुए पुनः श्री विश्वकर्मा मंदिर पहुंचेगा, जहां शोभायात्रा का समापन होगा।

शोभायात्रा के दौरान भगवान श्री विश्वकर्मा की भव्य झांकी एवं धार्मिक आयोजन आकर्षण का केंद्र रहेंगे। मंदिर परिसर में भगवान श्री विश्वकर्मा जी की महाआरती की जाएगी। इसके उपरांत श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद का आयोजन किया गया है।

आयोजक सर्व विश्वकर्मा समाज ने शहर के सभी श्रद्धालुओं, माताओं-बहनों एवं धर्मप्रेमी नागरिकों से सपरिवार शोभायात्रा में शामिल होने की अपील की है। समाजजनों ने अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने तथा भगवान श्री विश्वकर्मा का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया है।

Back to top button