Site icon YASHBHARAT.COM

गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर 20 नवंबर को निकलेगी भव्य बाईक रैली

गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर 20 नवंबर को निकलेगी भव्य बाईक रैली

गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर 20 नवंबर को निकलेगी भव्य बाईक रैली

कटनी(YASHBHARAT.COM)। सिखों के प्रथम गुरु, गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा कटनी द्वारा भव्य बाईक रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह रैली 20 नवम्बर 2026, दिन शुक्रवार को दोपहर 2 बजे बरही रोड स्थित गुरुद्वारा से प्रारंभ होगी।यहां से रैली हीरागंज, नई बस्ती, आदर्श कॉलोनी, चांडक चौक, आजाद चौक, मिशन चौक, बरगवां, माधवनगर गेट, विश्राम बाबा, माधवनगर, बरगवां, मिशन चौक, थाना चौराहा, सुभाष चौक, स्टेशन चौराहा होते हुए वापस गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में आकर समाप्त होगी।

इस पवित्र अवसर पर शहर के सभी श्रद्धालुओं, संगत और युवाओं को इस बाईक रैली में सम्मिलित होने हेतु गुरुद्वारा समिति की ओर से अपील की गई है। आयोजकों ने बताया कि गुरु नानक देव जी ने पूरी दुनिया को शांति, प्रेम, भाईचारा और मानवता का संदेश दिया था। उनका पावन संदेश था – “सतगुरु नानक प्रगट्या मिट्टी धुन्ध जग चानन होया।” इसी दिव्य संदेश को आत्मसात करने और जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह बाईक रैली निकाली जा रही है।

रैली में बड़ी संख्या में युवा केसरिया निशान साहिब के साथ बाईक पर सवार होकर गुरु नानक देव जी के जयकारों के साथ शहर भ्रमण करेंगे। रैली के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया जाएगा।

आयोजक गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा कटनी ने सभी धर्मप्रेमियों से अपील की है कि आइए, इस पवित्र अवसर पर गुरु नानक देव जी के दिव्य संदेश को आत्मसात करें और शांति, प्रेम तथा मानवता का संदेश फैलाएं।

रैली में शामिल होने वाले सभी श्रद्धालुओं से समय पर गुरुद्वारा पहुंचने, अनुशासन बनाए रखने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है। गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व

 

दिनांक : 20.11.2026

समय : दोपहर 2 बजे से

स्थान : गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, कटनी

Exit mobile version