गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर निकली भव्य बाइक रैली, जयकारों से गूंजा शहर,केसरिया निशान साहिब लेकर निकले युवा, जगह-जगह पुष्पवर्षा कर संगत का किया स्वागत
कटनी। सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर शुक्रवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा कटनी द्वारा शहर में भव्य बाइक रैली निकाली गई। बरही रोड स्थित गुरुद्वारा से दोपहर 2 बजे प्रारंभ हुई इस रैली में बड़ी संख्या में सिख समाज के श्रद्धालु, युवा एवं संगत शामिल हुए। केसरिया निशान साहिब लेकर बाइक पर सवार युवाओं ने गुरु नानक देव जी के जयकारों के साथ शहर का भ्रमण किया। रैली के दौरान पूरा शहर भक्तिमय माहौल में नजर आया।
बाइक रैली गुरुद्वारा से प्रारंभ होकर हीरागंज, नई बस्ती, आदर्श कॉलोनी, चांडक चौक, आजाद चौक, मिशन चौक, बरगवां, माधवनगर गेट, विश्राम बाबा, माधवनगर, बरगवां, मिशन चौक, थाना चौराहा, सुभाष चौक एवं स्टेशन चौराहा होते हुए पुनः गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा पहुंचकर संपन्न हुई। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं एवं नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर रैली का आत्मीय स्वागत किया।
आयोजकों ने बताया कि गुरु नानक देव जी ने संपूर्ण विश्व को शांति, प्रेम, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया। उनका पावन संदेश ‘सतगुरु नानक प्रगट्या, मिट्टी धुंध जग चानन होया’ आज भी मानव समाज को सत्य, सद्भाव और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। इसी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बाइक रैली का आयोजन किया गया।
नई बस्ती में हुआ भव्य स्वागत
रैली के नई बस्ती स्थित सरस्वती स्कूल मोड़ पहुंचने पर समाजसेवी अरुण चक्रवर्ती द्वारा श्रद्धालुओं का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान साध-संगत पर पुष्पवर्षा की गई तथा प्रसाद वितरण किया गया। स्वागत कार्यक्रम में नवीन चक्रवर्ती, रितेश सेठी, प्रवीण भसीन, अशोक साहू, अशोक मोहनी, रविंद्र चक्रवर्ती, तरुण खुराना, बाबू ग्रोवर, भूरा पाठक, नवीन भसीन एवं विजित भसीन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
समाज के अनेक गणमान्य लोग हुए शामिल
बाइक रैली में गुरचरण सिंह खुराना, तेजपाल सिंह भाटिया, अवतार सिंह टुटेजा, सोनू खुराना, सतवीर सिंह भाटिया, जसप्रीत सिंह लांबा, बाबू ग्रोवर, रणदीप सिंह बाजवा, अमनदीप सिंह भाटिया, रविंदर सिंह छाबड़ा, लकी खालसा, संतोख सिंह भट्टी, नीटू नारंग, हरप्रीत सिंह ग्रोवर, जसपाल सिंह मठारू, हरभजन सिंह खालसा, अनुज आनंद रवि गंगवानी, रविंदर सिंह आसान, आकाश लालवानी, पार्षद मौसूफ अहमद बिट्टू एवं समाजसेवी भूषण पाठक सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।
प्रकाश पर्व के अवसर पर निकली इस भव्य रैली ने गुरु नानक देव जी के प्रेम, समानता, सेवा और भाईचारे के संदेश को शहरवासियों तक पहुंचाया।

