Site icon Yashbharat.com

जमशेदपुर-जयपुर सीधी रेल सेवा का तोहफा: सांतरागाछी-खातीपुरा एक्सप्रेस 26 अक्टूबर से, श्रद्धालुओं को खाटू श्याम धाम जाना होगा आसान

धार: इंदौर-दाहोद रेल प्रोजेक्ट में बड़ा बदलाव, खरमोर अभयारण्य से दूर होगी रेल लाइन; रेलवे तलाश रहा नए रूट

धार: इंदौर-दाहोद रेल प्रोजेक्ट में बड़ा बदलाव, खरमोर अभयारण्य से दूर होगी रेल लाइन; रेलवे तलाश रहा नए रूट

जमशेदपुर-जयपुर सीधी रेल सेवा का तोहफा: सांतरागाछी-खातीपुरा एक्सप्रेस 26 अक्टूबर से, श्रद्धालुओं को खाटू श्याम धाम जाना होगा आसान

जमशेदपुर (झारखंड): जमशेदपुर और जयपुर के बीच बेहतर रेल कनेक्टिविटी की वर्षों पुरानी मांग आखिरकार पूरी होने जा रही है। सांतरागाछी से जयपुर के खातीपुरा स्टेशन तक के लिए नई सीधी साप्ताहिक रेल सेवा शुरू की जा रही है। मारवाड़ी समाज की लगातार मांग और क्षेत्रीय सांसद विद्युत वरण महतो की पहल पर रेल मंत्रालय ने इस ट्रेन की सौगात दी है। इस ट्रेन के शुरू होने से झारखंड और पश्चिम बंगाल के श्रद्धालुओं को प्रसिद्ध खाटू श्याम धाम पहुंचने में काफी आसानी होगी।

26 अक्टूबर को सांसद दिखाएंगे हरी झंडी

26 अक्टूबर को आयोजित एक विशेष समारोह में सांसद विद्युत वरण महतो नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे  इस अवसर पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वर्चुअली जुड़ेंगे।  सांसद की पहल पर स्वीकृत इस ट्रेन का नंबर 18601/18602 सांतरागाछी-खातीपुरा (जयपुर) साप्ताहिक एक्सप्रेस होगा।

ट्रेन का रूट और शेड्यूल (Schedule)

ट्रेन प्रस्थान (Departure) टाटानगर आगमन/रवानगी अंतिम स्टेशन (Arrival)
अप (Santragachi to Khatipura) सांतरागाछी से दोपहर 2:15 बजे शाम 5:50 बजे (5 मिनट का ठहराव) खातीपुरा (जयपुर) अगले दिन रात 11:00 बजे
डाउन (Khatipura to Santragachi) खातीपुरा से सुबह 9:20 बजे अगले दिन दोपहर 3:05 बजे सांतरागाछी अगले दिन शाम 7:45 बजे

इन प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव

यह साप्ताहिक ट्रेन टाटानगर के अलावा खड़गपुर, चांडिल, पुरुलिया, मुरी, लोहरदगा, लातेहार, डाल्टेनगंज, गढ़वा रोड, डेहरी-ऑन-सोन, सासाराम, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (मुगलसराय), प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल, आगरा, बांदीकुई और दौसा जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।जमशेदपुर-जयपुर सीधी रेल सेवा का तोहफा: सांतरागाछी-खातीपुरा एक्सप्रेस 26 अक्टूबर से, श्रद्धालुओं को खाटू श्याम धाम जाना होगा आसान

क्षेत्रवासियों और मारवाड़ी समाज को बड़ी राहत

जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले व्यापारियों, छात्रों, आम यात्रियों और पर्यटकों के लिए यह ट्रेन काफी सुविधाजनक साबित होगी। पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी समाज ने इस प्रयास के लिए सांसद विद्युत वरण महतो और केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है। इस सीधी रेल सेवा से झारखंड और राजस्थान के बीच व्यापारिक, सामाजिक और सांस्कृतिक संबंधों को भी मजबूती मिलेगी।

Exit mobile version