katniमध्यप्रदेश

इंद्रेश जी महाराज की कथा सुनने उमड़ा आस्था का सैलाब, कथा व्यास पर पूर्वमंत्री एवं विधायक संजय सत्येंद्र पाठक व फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा ने किया स्वागत

इंद्रेश जी महाराज की कथा सुनने उमड़ा आस्था का सैलाब, कथा व्यास पर पूर्वमंत्री एवं विधायक संजय सत्येंद्र पाठक व फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा ने किया स्वाग

कटनी(YASHBHARAT.COM)।
शहर के झिझरी क्षेत्र स्थित दद्दाधाम में चल रहे प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तीसरे दिन आज ख्यातिलब्ध कथा वाचक इंद्रेश उपाध्याय जी महराज का आगमन हुआ। कथा व्यास पर आते ही पूर्वमंत्री एवं विधायक संजय सत्येंद्र पाठक व फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा ने इंद्रेश जी महराज की आरती उतार कर पुष्प मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद इंद्रेश जी महराज की पहले दिन की कथा शुरू हुई। इंद्रेश जी महराज की कथा सुनने पहले ही दिन दद्दा धाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। पूरा पंडाल श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया। जिसके कारण कई श्रद्धालु पंडाल के बाहर खड़े होकर कथा का श्रवण करते रहे। इंद्रेश जी महराज के श्रीमुख से पहले दिन की कथा में गुरु शिष्य के विषय पर विस्तार से बताया गया। कथा के पूर्व इंद्रेश जी महराज ने पूर्वमंत्री एवं विधायक संजय सत्येंद्र पाठक व फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा की जमकर तारीफ की और कहा कि श्री पाठक के द्वारा मेरी कथा की तैयारी सिर्फ दो दिन में की गई है जो आज तक नहीं हुआ। यह कार्य संजय पाठक ही कर सकते हैं। गुरु के प्रति समर्पण का भाव संजय पाठक से सीखना चाहिए।

Back to top button