Site icon Yashbharat.com

दमोह में रक्षाबंधन पर उजड़ा हंसता-खेलता परिवार; 1 घंटे के भीतर बेटे समेत माता-पिता ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या

india maharashtra prospective image of two indian train with rail between them with gloomy

20/10/2019 India, Maharashtra prospective image of two Indian train with rail between them with gloomy sky. Train to GOA. overpopulation concept

दमोह में रक्षाबंधन पर उजड़ा हंसता-खेलता परिवार; 1 घंटे के भीतर बेटे समेत माता-पिता ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या

दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले से रक्षाबंधन के पावन पर्व पर एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। जिले के फुटेरा मोहल्ला (धर्मपुरा) और करैया फाटक के पास महज एक घंटे के भीतर एक ही परिवार के तीन लोगों ने ट्रेन के सामने आकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पहले 30 वर्षीय बेटे ने ट्रेन से कटकर खुदकुशी की, जिसके सदमे में आकर उसके माता-पिता ने भी कुछ ही दूरी पर पटरी पर लेटकर अपनी जान दे दी।

पहले बेटे ने दी जान, सदमे में माता-पिता ने भी ट्रैक पर लेटे

पुलिस और जीआरपी (GRP) से मिली जानकारी के अनुसार, दुखद घटनाक्रम दमोह-कटनी रेल मार्ग पर हुआ:

एक घंटे में खत्म हो गया पूरा परिवार

महज एक घंटे के भीतर घटे इस खौफनाक घटनाक्रम से पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।

पुलिस और जीआरपी जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय कोतवाली पुलिस, जीआरपी और एफएसएल (FSL) की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मुकेश द्वारा उठाए गए इस आत्मघाती कदम के कारणों का गहराई से पता लगाया जा रहा है और परिजनों व पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है।

मेटा ला रहा बड़ा बदलाव: रात में बंद रहेंगे इंस्टाग्राम-फेसबुक, दिन में भी सिर्फ 2 घंटे ही चलेगा ऐप्स

Exit mobile version