Site icon Yashbharat.com

वेंकट वार्ड स्थित निषाद स्कूल में 1 करोड़ की लागत से बनेगा भवन

IMG 20240301 WA0020

कटनी। आज 1 मार्च को महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने स्थानीय पार्षद एमआईसी मेंबर बीना बैनर्जी एवं एमआईसी मेंबरों की गरिमामई उपस्थितिम में वेंकट वार्ड स्थित निषाद स्कूल में लगभग एक करोड़ सात लाख की लागत से बनने जा रहे नवीन भवन का भूमिपूजन वार्ड की वरिष्ठ की वरिष्ठ नागरिक श्रीमती रुक्मणी निषाद से कराया।

लंबे समय के बाद बनने जा रहे स्कूल के नवीन भवन निर्माण हेतु वार्ड वासियों द्वारा महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी एवं स्थानीय पार्षद बीना बैनर्जी का आभार व्यक्त करते हुए आगे भी विकास की इसी तरह कार्य कराने की अपेक्षा व्यक्त की। वार्ड वासियों ने वार्ड में हो रहा रहे विकास कार्य के प्रति खुशी जाहिर करते हुए पुष्प गुच्छ भेंट कर महापौर श्रीमती सूरी का सम्मान किया।

इस दौरान महापौर प्रीति संजीव सूरी ने बताया की हमारे द्वारा लगातार स्कूलों के लिए काम किया जा रहा है जिसमे ए रविंद्र राव गुलाब चंद्र स्कूल,पुरवार स्कूल,बरगवा स्थित शासकीय स्कूलों में भी नवीन भवन के प्रस्ताव बनाए गए जिनमें जल्द नवीन भवन का निर्माण कराया जाएगा,

इस अवसर पर एमआईसी मेंबर सुभाष साहू, शशिकांत तिवारी, पार्षद सीमा अरविंद श्रीवास्तव, मनीष दुबे, अनिल दुबे, अन्नू खरे, सहायक यंत्री सुनील सिंह, उपयंत्री शैलेंद्र प्यासी, ठेकेदार निशांत देववंशी, समाज सेवी संजय बैनर्जी, प्राचार्य निषाद स्कूल साधना यादव एवं समस्त स्टाफ विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।

Exit mobile version