Latestमध्यप्रदेश

Video:बड़वारा सलहना के पास कटनी चोपन पैसेंजर के 5 डिब्बे पटरी से उतरे आधा दर्जन यात्री घायल

कटनी/बरही। कटनी से चल कर चौपन जाने वाली पैसेंजर ट्रेन51675 डाउन की 5 बोगियों के पटरी से उतरने की खबर है।

जबलपुर मण्डल ने दी ये जानकारी

कटनी से चौपन जाने वाली पैसेंजर ट्रेन न 51675 के कटनी से लगभग 30 किलोमीटर दूर रात लगभग 22:00 के लगभग सलहना स्टेशन के पास तीन डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। जबलपुर में इसकी खबर लगते ही रिलीफ ट्रेन को रवाना किया गया है। सहायता दल मौके पर पहुंच गया है । अभी तक किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं हैं। जबलपुर में मंडल के वरिष्ठ अधिकारी कंट्रोल रूम से घटना पर नजर रखें हुए हैं। दुर्घटना ग्रस्त ट्रेन के यात्रियों को आवश्यक मदद दी जा रही हैं।

IMG 20180415 WA0001

20150123075627468767

जानकारी के अनुसार घटना रात करीब 10 बजे की है। हालांकि अभी तक रेलवे ने इस घटना में किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं की है लेकिन सूत्र बताते हैं कि इस घटना में करीब आधा दर्जन यात्री घायल हो गए।

बताया गया कि घटना सलहना के पास घटित हुई। दुर्घटना के बाद एनकेजे से राहत ट्रेन रवाना की गई है। कटनी स्टेशन पर दुर्घटना का सायरन बजते ही सभी रेल कर्मी अलर्ट हो गए। कटनी से उच्चाधिकारियों का एक दल भी घटना स्थल रवाना हुआ है।

IMG 20180414 WA0053

अंधेरा होने के कारण राहत और बचाव में मुश्किलें आ रहीं हैं। घटना से कटनी सिंगरोली रेल मार्ग ठप्प हो गया। घटना का विस्तृत विवरण प्रतीक्षित है।

Leave a Reply

Back to top button