9 May 2025: लखनऊ बना फोकस पॉइंट, एयरपोर्ट, छावनी और खुफिया तंत्र पूरी तरह मुस्तैद
9 May 2025: लखनऊ बना फोकस पॉइंट, एयरपोर्ट, छावनी और खुफिया तंत्र पूरी तरह मुस्तैद
9 May 2025: लखनऊ बना फोकस पॉइंट, एयरपोर्ट, छावनी और खुफिया तंत्र पूरी तरह मुस्तैद। भारत और पाकिस्तान बीच तनावपूर्ण माहौल के चलते उत्तर प्रदेश में छावनी, रेलवे, एयरपोर्ट प्रशासन ने कमर कस ली है। इन जगहों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सभी जगह एंट्री व निकासी पर कड़ी जांच की जा रही है। रेलवे स्टेशनों की निगरानी ड्रोन से करने की तैयारी है।
ट्रेनों में आरपीएफ एस्कॉर्ट बढ़ाया जा रहा है तथा एयरपोर्ट पर बुलेटप्रूफ गाड़ियों से गश्त बढ़ाई गई है। सेना का खुफिया तंत्र भी मुस्तैद हो गया है। हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है।
छावनी: सुरक्षा बढ़ी, खुफिया तंत्र मुस्तैद
बृहस्पतिवार को पाकिस्तान के मिसाइल हमलों के प्रयास के बाद भारत ने जबरदस्त जवाबी कार्रवाई की है। चूंकि लखनऊ में सेना की सबसे बड़ी मध्य कमान का मुख्यालय है, इसलिए सुरक्षा व्यवस्था को और भी पुख्ता किया गया है। सूत्र बताते हैं कि छावनी में सभी प्रवेश मार्गों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सीसीटीवी से हर आने-जाने वालों पर नजर रखी जा रही है।
संदिग्धों पर खास नजर
वाहनों की भी जांच हो रही है। प्रपत्र व पहचान पत्र जांचे जा रहे हैं। संदिग्धों पर खास नजर है। कमांड अस्पताल व बेस अस्पताल के आसपास सुरक्षा बढ़ाई गई है। सूत्र बताते हैं कि सेना का खुफिया तंत्र और लोकल इंटेलीजेंस छावनी के साथ शहर के अलग-अलग प्रमुख इलाकों पर पैनी नजर रखे हुए है। सिविल पुलिस, सेना, आईबी आदि के साथ समन्वय स्थापित कर सूचनाओं को साझा भी किया जा रहा है।