IND vs ENG: भारत ने लॉर्ड्स में दर्ज की अब तक की अपनी तीसरी जीत, सीरीज में ली 1-0 की बढ़त

भारतीय क्रिकेट टीम ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए क्रिकेट के मक्का कहलाए जाने वाले लॉर्ड्स मैदान पर टेस्ट क्रिकेट में अपनी तीसरी जीत दर्ज कर ली है। भारत ने दूसरे टेस्ट मैच के पांचवें और अंतिम दिन सोमवार को इंग्लैंड को 151 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

 

 

भारत ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 272 रन का लक्ष्य रखा था, लेकिन इंग्लैंड की टीम 120 रन पर आउट हो गई। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज ने चार, जसप्रीत बुमराह ने तीन, इशांत शर्मा ने दो और मोहम्म्द शमी ने एक विकेट लिया।

 

 

89 साल के इतिहास में क्रिकेट के मक्का कहलाए जाने वाले लॉर्ड्स मैदान पर भारतीय टीम को यह तीसरी जीत मिली है। इस दौरान भारतीय टीम ने अब तक कुल 19 मैच खेले हैं। इसमें से 12 में उसे हार मिली है जबकि चार ड्रॉ रहे हैं। भारतीय टीम को लॉर्ड्स मैदान पर 1932 से 1967 के बीच लगातार पांच मैचों में हार मिली थी। टीम इंडिया को इस मैदान पर पहली जीत 1986 में पांच विकेट से नसीब हुई थी। वहीं, दूसरी जीत उसे 2014 में 95 रन से और अब 151 रनों से मिली है।

 

Exit mobile version