जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवादियों को कड़ा संदेश दिया है। सिन्हा ने साफ कर दिया है कि आतंकवादियों पर किसी तरह का कोई रहम नहीं किया जाएगा।
उन्होंने रविवार को कही है कि आतंकवादियों और उनके समर्थकों पर कोई दया नहीं की जाएगी।
अपनी बातचीत में उन्होंने साफ कर दिया कि जम्मू-कश्मीर सूफी संतों की जमीन है और यहां हिंसा करने वालों का छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व वाला प्रशासन घाटी में शांति और विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
मनोज सिन्हा ने रविवार को दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के कुंड में एक समारोह को संबोधित करते हुए कहा, “कश्मीर सैयद सिमनानी जैसे सूफी संतों की भूमि है जिन्होंने शांति को बढ़ावा देने और हिंसा को हराने के लिए अपना खून और पसीना बहाया है… हिंसा और आतंकवाद के लिए यहां कोई जगह नहीं है।”
ट्विटर पर ने कहा कि हिंसा की राह में आने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। एलजी ने कहा, “मैं इमामों और खतीबों से अपनी भूमिका निभाने और बच्चों पर नजर रखने का आग्रह करता हूं ताकि वे गलत रास्ते पर न चलें।” कुछ तत्व और पड़ोसी देश नहीं चाहते कि कश्मीर में शांति को बढ़ावा मिले लेकिन हम हिंसा को हराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

