Site icon Yashbharat.com

संगरूर में मनरेगा का काम कर रहे 8 मजदूरों की मौत, आरोपी चालक ट्रेस; जल्द होगी गिरफ्तारी

नरसिंहपुर में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, मजदूरी पर निकले 3 मजदूरों की मौके पर मौत; इलाके में पसरा मातम

नरसिंहपुर में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, मजदूरी पर निकले 3 मजदूरों की मौके पर मौत; इलाके में पसरा मातम

संगरूर में मनरेगा का काम कर रहे 8 मजदूरों की मौत, आरोपी चालक ट्रेस; जल्द होगी गिरफ्तारी

संगरूर/लेहरागागा (यश भारत डॉट कॉम)। पंजाब के संगरूर जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहाँ एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से अब तक कुल 8 मनरेगा मजदूरों की मौत हो चुकी है। हादसे के वक्त मौके पर करीब 25 मनरेगा मजदूर काम कर रहे थे। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

5 मजदूरों की मौके पर मौत, 3 ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब मजदूर सड़क किनारे काम में जुटे हुए थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 5 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनके शवों को लेहरागागा के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। वहीं, गंभीर रूप से घायल कई अन्य मजदूरों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ इलाज के दौरान 3 और मजदूरों ने दम तोड़ दिया। हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है।

एसपी पलविंदर चीमा का बयान: आरोपी की हुई पहचान

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। संगरूर के पुलिस अधीक्षक (SP) पलविंदर चीमा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने हादसे के जिम्मेदार आरोपी और वाहन की पहचान कर ली है। आरोपी को ट्रेस कर लिया गया है और पुलिस की टीमें उसकी धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने शुरू की जांच

हादसे के बाद घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाया गया। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। प्रशासन की ओर से पीड़ितों को हर संभव सहायता पहुंचाने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए गए हैं।

Exit mobile version