NH-719 पर गाय को बचाने के चक्कर में ट्रक और पिकअप में सीधी भिड़ंत, 8 की मौत, 22 घायल

गाय को बचाने के चक्कर में गई 8 मजदूरों की जान: NH-719 पर भीषण हादसा

NH-719 पर गाय को बचाने के चक्कर में ट्रक और पिकअप में सीधी भिड़ंत, 8 की मौत, 22 घायल

यश भारत (Yashbharat.com) | भिंड/गोहद:मध्य प्रदेश के भिंड जिले से एक दिल दहला देने  घटना सामने आई है। नेशनल हाईवे 719 पर गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के छीमका गांव के पास देर रात एक अनियंत्रित लोडिंग वाहन और तेज रफ्तार ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 22 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

चीख-पुकार से दहला इलाका

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लोडिंग वाहन में सवार लोग देर रात अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे, तभी छीमका गांव के पास हाईवे पर सामने से आ रहे ट्रक से वाहन की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि लोडिंग वाहन के परखच्चे उड़ गए और चीख-पुकार मच गई।

प्रशासनिक मुस्तैदी और राहत कार्य

​पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतकों की शिनाख्त और परिजनों को सूचित करने की प्रक्रिया जारी है।

Exit mobile version