Latest

7th Pay Commission Good News : सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात, एडवांस और डबल वेतनवृद्धि का मिलेगा लाभ, फिर बदले नियम

7th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए यह बड़ी खुशखबरी है। निश्चित पदों एवं दायरे के कर्मचारियों के लिए सरकार ने एडवांस और डबल इंक्रीमेंट की घोषणा की है। यदि वे निर्धारित मापदंडों पर खरे उतरते हैं तो उन्‍हें जर्बदस्‍त फायदा मिलेगा।

केंद्र सरकार ने हाल ही में नाइट ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों के लिए भत्‍ता बढ़ाया था, अब नए आदेश के चलते कुछ कर्मचारियों को एक और बड़ी राहत दी गई है। सरकार ने स्‍टेनोग्राफर्स के लिए वेतनवृद्धि की सौगात दी है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।

नए नियमों के अनुसार वे स्‍टेनोग्राफर्स जिनकी नियुक्ति शार्ट हैंड स्‍पीड 80 शब्‍द प्रति मिनट के आधार पर की गई थी, उन्‍हें अब 100 शब्‍द प्रति मिनट के मापदंड के आधार पर एडवांस इंक्रीमेंट दिया जाएगा। यदि कोई स्‍टेनोग्राफर 120 शब्‍द प्रति मिनट के शार्ट हैंड टेस्‍ट को पास कर लेता है तो उन्‍हें सीधे डबल एडवांस इंक्रीमेंट का लाभ दिया जाएगा। यह स्‍पीड टेस्‍ट आधिकारिक रूप से विभागीय अधिकारियों द्वारा आयोजित किया जाएगा।

नए नियमों में यह भी प्रावधान है कि यदि किसी स्‍टेनोग्राफर की नियुक्ति 80 शब्‍द प्रति मिनट की गति से शार्ट हैंड टेस्‍ट के आधार पर की गई है, और वह सीधे 120 शब्‍द प्रति मिनट के टेस्‍ट को पास कर लेता है तो उसे भी दो एडवांस इंक्रीमेंट का लाभ मिलेगा। केंद्रीय कार्मिक प्रशिक्षण मंत्रालय (Department of Personnel and Training (DoPT)) द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह स्‍पीड टेस्‍ट विभागीय अधिकारियों द्वारा आयोजित किया जाएगा। पूरा आदेश देखने के लिए यहां Click करें।

 

मूल वेतन में जुड़ेगा एडवांस इंक्रीमेंट

7th pay commission

7th pay commission1

7th pay commission 2

7th pay commission 3

7th pay commission 4

Back to top button