Site icon Yashbharat.com

7th Pay Commission : केंद्रीय कर्मियों को एक और सौगात, दिवाली से पहले मिलेगा 10 हजार रु. का उत्सव कार्ड

7th pay commission

7th Pay Commission

7th Pay Commission : 7th Pay Commission : केंद्रीय कर्मियों को एक और सौगात, दिवाली से पहले मिलेगा 10 हजार रु. का उत्सव कार्ड। केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है।

दशहरे के बाद अब सरकार इन कर्मचारियों को दिवाली का भी तोहफा देने जा रही है। इस क्रम में ताजा खबर यह है कि अब दिवाली से पहले इन्‍हें केंद्र सरकार की ओर से 10 हजार रुपए का उत्‍सव रूपे कार्ड दिया जाएगा।

इस संबंध में वित्त मंत्रालय ने सारे मंत्रालयों एवं विभागों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। वित्त मंत्रालय द्वारा जारी इन निर्देशों में यह स्‍पष्‍ट तौर पर कहा गया है कि समस्‍त विभागों के उत्‍सव कार्ड के संबंधित अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि दिवाली से कार्ड का वितरण आरंभ कर दिया जाए।

इन उत्‍सव कार्ड को SBI जारी करेगा। मालूम हो कि पिछले दिनों केंद्र सरकार ने दशहरे से पहले ही समस्‍त केंद्रीय कर्मचारियों को ब्याज मुक्त 10,000 रुपये का ब्याज-मुक्त एडवांस देने का ऐलान किया था। इस राशि को कर्मचारी 10 किस्तों में लौटा सकेंगे। सरकार ने यह निर्णय वर्तमान अर्थव्यवस्था में खपत बढ़ाने और मांग में तेजी लाने के लिए कर्मचारियों को ब्याज-मुक्त एडवांस देने किया है।

Exit mobile version