Thursday, May 14, 2026
Latest:
Latest

7th pay commission : केंद्रीय कर्मचारियों की ड्यूटी को लेकर सरकार ने जारी किया आदेश

7th pay commission : केंद्र सरकार ने पिछले दिनों कोरोना संक्रमण के चलते अपने कर्मचारियेां की ड्यूटी एवं मौजूदगी को लेकर समय-समय पर व्‍यवस्‍थाएं तय की थीं।

इस क्रम में ताजा खबर सामने आई है। सरकार ने नया आदेश जारी किया है। इसके अनुसार एक निश्चित श्रेणी के अधिकारी एंव कर्मचारियेां को कार्यालय में समस्‍त कार्यदिवसों पर मौजूद रहना होगा।

जबकि अन्‍य अधिकारी एवं कर्मचारियों की मौजूदगी को लेकर प्रतिशत कम कर दिया गया है।

कोरोना वायरस के संकट को देखते हुए केंद्र सरकार ने नया आदेश जारी किया है।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार अब कार्यकारी निदेशक, संयुक्‍त सचिव स्‍तर के अधिकारी सारे कार्य दिवस पर कार्यालय में ऑन ड्यूटी रहेंगे। दूसरे क्रम में, संयुक्‍त निदेशक और निदेशक स्‍तक के सारे अधिकारियेां की मौजूदगी 50 प्रतिशत रहेगी।

तीसरे क्रम में इससे नीचे के अधिकारी एवं कर्मचारी आते हैं, जिनकी मौजूदगी 33 प्रतिशत रहेगी।

uइतना ही नहीं, उक्‍त सारा स्‍टाफ कार्यालय में एक ही समय पर ना रहकर, अलग-अलग समय पर उपस्थित रहेगा। यह सब रोस्‍टर प्रणाली के तहत होगा। इसके चलते सभी को निश्‍चित जिम्‍मेदारी दी जाएगी

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम