78वां होमगार्ड्स तथा नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस समारोह सम्पन्न
78वां होमगार्ड्स तथा नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस समारोह सम्पन्
कटनी -आज होमगार्ड लाइन झिंझरी कटनी में डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेंट नीरज सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में एवं कार्यालय के समस्त अधिकारी कर्मचारी एवं स्वयसेवकों की उपस्थिति में 78 वां होमगार्ड तथा नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस श्री आर०पी० त्रिपाठी सेवानिवृत्त सीडीआई कटनी के आतिथ्य में मनाया गया। जवानों द्वारा यूनिट फ्लैग को सलामी दी गई तथा अरविंद कुमार महानिदेशक होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन मप्र के संदेश वाचन का मुख्य अतिथि श्री त्रिपाठी द्वारा वाचन किया गया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर जिला भिण्ड के क्वारी नदी में रेस्क्यू के दौरान शहीद हुये हमारे बहादुर सैनिक श्री प्रवीण कुशवाहा एवं श्री हरिदास चौहान का भी स्मरण किया गया, जिन्होंने कर्तव्य के लिए अपने प्राण भी दांव पर लगा दिये।
आज होमगार्ड के 78 वें स्थापना दिवस के अवसर पर संकल्प लेते हुए आने वाले समय में और अधिक उत्साह एवं ऊर्जा से कार्य करेंगे। होमगार्ड जवानों और उनको कुशल नेतृत्व प्रदान करने वाले अधिकारियों से भी यह आह्वान करूंगा कि वे भाईचारे के साथ एकजुट होकर इस विभाग को और आगे बढ़ायें तथा प्रेरणादायी नेतृत्व प्रदान करें। सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की l

