Site icon Yashbharat.com

71 साल की इस लेडी सीरियल किलर ने सात पतियों को मारकर …

दुनिया के एक से एक सीरियल किलर्स में कई महिलाएं भी हैं। वे अपनी शातिर इरादों और सनक के कारण कुख्यात हैं। जापान की चिसाको काकेही का नाम भी ऐसी ही लेडी सीरियल किलर्स की सूची में शुमार है। 71 साल की उम्र में उसके कम से कम 14 मर्दों से शारीरिक संबंध थे, जिसमें से कुछ को उसने मौत के घाट उतार दिया था। हत्या की घटनाओं को अंजाम देने के लिए वह साइनाइड तक का इस्तेमाल करती थी। तीन लोगों की हत्या के दोषी पाए जाने पर उसे बीते महीने वहां की एक अदालत ने मौत की सजा सुनाई थी। तीनों मृतकों में से एक उसका पति भी था। काकेही पार्टनर से संबंध बनाने के बाद उनकी हत्या कर देती थी। जापानी मीडिया में उसकी इन्हीं हरकतों के चलते उसे ‘ब्लैक विडो’ करार दिया गया था। थोड़े समय बाद जब उसके पार्टनर्स की हत्याओं के मामले उजागर हुए तो उसे फीमेल स्पाइडर बुलाया जाने लगा। लेडी सीरियल किलर का मकसद लोगों के बीमे के पैसे ऐंठना होता था, इसलिए वह संबंध बनाने के बाद उनकी हत्या कर देती थी। डेटिंग एजेंसियों के जरिए वह खासकर उन अमीर लोगों को निशाना बनाती थी, जो बूढ़े और बीमार होते थे।

हत्याओं को अंजाम देने के लिए वह अपने पार्टनर्स को ड्रिंक्स में या दवाइयों के साथ साइनाइड मिलाकर देती थी। कहा जाता है कि उसने एक गमले में साइनाइड छुपा कर रखा था, जो बाद में उसे फेंकना पड़ा था। लेडी सीरियल किलर का जन्म 28 नवंबर 1946 को जापान में फूकुओका के कीताक्यूशू शहर में हुआ था। वह मध्यम वर्गीय परिवार में पली-बढ़ी। पढ़ाई में अच्छी थी। मगर पिता शादी कराना चाहते थे। लिहाजा वह आगे न पढ़ सकी। माना जाता है कि उसने सबसे पहले पति को जहर देकर मार दिया था, जिससे 1969 में शादी हुई थी। लेडी सीरियल किलर की फैब्रिक पेंटिंग कंपनी भी थी, जिसमें साइनाइड का इस्तेमाल होता था।

Exit mobile version