Site icon Yashbharat.com

UP में कुदरत का ‘महातांडव’: आंधी-तूफान और बिजली गिरने से 70 मौतें; बरेली में टीन शेड के साथ कई फीट हवा में उड़ा शख्स, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

UP में कुदरत का 'महातांडव': आंधी-तूफान और बिजली गिरने से 70 मौतें; बरेली में टीन शेड के साथ कई फीट हवा में उड़ा शख्स, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

UP में कुदरत का 'महातांडव': आंधी-तूफान और बिजली गिरने से 70 मौतें; बरेली में टीन शेड के साथ कई फीट हवा में उड़ा शख्स, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

UP में कुदरत का ‘महातांडव’: आंधी-तूफान और बिजली गिरने से 70 मौतें; बरेली में टीन शेड के साथ कई फीट हवा में उड़ा शख्स, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO,उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आए भीषण आंधी-तूफान, बारिश और आकाशीय बिजली ने भारी तबाही मचाई है। इस प्राकृतिक आपदा में अब तक 70 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हैं। प्रयागराज, भदोही, फतेहपुर और सोनभद्र समेत कई जिलों से दिल दहला देने वाली तस्वीरें सामने आ रही हैं। खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद हो गई हैं और बड़ी संख्या में मवेशियों की भी जान गई है।

विधायक संजय पाठक ने की उदयनिधि स्टालिन पर FIR की मांग, सनातन धर्म के विरुद्ध अपमानजनक एवं भड़काऊ बयान देने पर हिंदू भावनाएं आहत होने विधायक सहित हिंदू समाज ने दिया कार्यवाही का ज्ञापन

बरेली का डरावना वीडियो: हवा में उड़ा इंसान

इस तबाही के बीच यूपी के बरेली जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोगों की रूह कांप गई। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है: भमोरा थाना क्षेत्र के बमियाना गांव में तेज आंधी के कारण एक घर का भारी-भरकम टीन शेड उखड़ गया। वहां मौजूद नन्हे नाम का एक शख्स उस टीन शेड को रोकने की कोशिश कर रहा था, लेकिन हवा का वेग इतना खतरनाक था कि वह टीन शेड के साथ ही कई फीट ऊपर हवा में उड़ गया। हवा में उड़ने के बाद युवक काफी ऊंचाई से सीधे जमीन पर आ गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चारों तरफ चीख-पुकार, प्रशासन अलर्ट

विनाशकारी आंधी के कारण सैकड़ों पेड़, पक्के मकानों की दीवारें और बिजली के खंभे ताश के पत्तों की तरह ढह गए। कई जिलों में ब्लैकआउट की स्थिति है। जिला प्रशासनों को हाई अलर्ट पर रखा गया है और अस्पतालों में घायलों के इलाज के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

सीएम योगी आदित्यनाथ का सख्त एक्शन: 24 घंटे में मिले मुआवजा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस त्रासदी पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए पीड़ितों के लिए मुआवजे का तत्काल ऐलान किया है:

कड़े निर्देश: सीएम योगी ने राज्य के सभी जिलाधिकारियों (DM) को खुद फील्ड में उतरकर स्थिति का जायजा लेने और राहत कार्य की कमान संभालने के निर्देश दिए हैं। मुआवजे की डेडलाइन: मुख्यमंत्री ने स्पष्ट आदेश दिया है कि मृतकों के परिजनों और घायलों को 24 घंटे के भीतर सहायता राशि और मुआवजा हर हाल में मिल जाना चाहिए। लखनऊ स्थित सीएम ऑफिस से पल-पल की रिपोर्ट ली जा रही है

Exit mobile version