Site icon YASHBHARAT.COM

हाथरस में कंटेनर और मैक्स की टक्कर में 7 लोगों की मौत

UP Hardoi Road Accident

हाथरस में कंटेनर और मैक्स की टक्कर में 7 लोगों की मौत। हाथरस में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। कंटेनर और मैक्स की भीषण टक्कर हुई है। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल हुए हैं।

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, हाथरस जंक्शन के गांव जैतपुर के पास मथुरा-बरेली मार्ग पर कंटेनर और मैक्स के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में मैक्स में सवार सात लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही शवों को कब्जे में ले लिया। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।

Exit mobile version