Site icon Yashbharat.com

Naksali: अबूझमाड़ में पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में 7 नक्सली ढेर, सुबह से चल रही थी मुठभेड़

07 06 2024

अबूझमाड़ के मुंगेडी, गोबल क्षेत्र में शुक्रवार की शाम नक्सलियों के लड़ाकू दस्ते कंपनी नंबर छह के साथ हुए मुठभेड़ में सुरक्षा बल ने 7 वर्दीधारी नक्सली मार गिराए हैं। मारे गए नक्सलियों के शव व हथियार पुलिस को मिल चुके हैं। मुठभेड़ में कई नक्सलियों के घायल होने की सूचना है। नारायणपुर डीआरजी के तीन जवान भी घायल हो गए हैं, जिन्हें घटनास्थल पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया है और उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। एक पखवाड़े पहले ही इसी क्षेत्र में 23 मई को सुरक्षा बल ने मुठभेड़ में आठ नक्सलियों को मार गिराया था। इसके साथ ही इस वर्ष मुठभेड़ में 120 से अधिक नक्सलियों के शव मिल चुके हैं।

Exit mobile version