Site icon Yashbharat.com

7 माह की मासूम तृप्ति का कमाल: 2 सेमी की रिंग पर 1 मिनट 23 सेकंड लटककर इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम किया दर्ज

भिंड: मध्य प्रदेश के भिंड जिले के रौन क्षेत्र स्थित ररुआ नंबर-1 गांव की महज 7 महीने की मासूम बच्ची तृप्ति ने अपनी अद्भुत शारीरिक क्षमता से सभी को हैरान कर दिया है। नन्हीं तृप्ति ने केवल 2 सेंटीमीटर चौड़ी जिम्नास्टिक रिंग्स पर 1 मिनट 23 सेकंड तक लटके रहने का अनूठा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इस हैरतअंगेज उपलब्धि के लिए इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने 15 जुलाई 2026 को आधिकारिक प्रमाणपत्र जारी कर इसे दर्ज किया है।

कैसे पहचान में आई प्रतिभा?

तृप्ति के पिता शिवराज सिंह ने बताया कि बेटी अक्सर खेल-खेल में उनकी उंगली पकड़कर बिना किसी सहारे के लटक जाती थी। उसकी उंगलियों की मजबूत पकड़ और देर तक लटके रहने की क्षमता को देखकर उन्होंने इसका वीडियो रिकॉर्ड किया।

परिवार के शुभचिंतकों और परिचितों की सलाह पर जब यह वीडियो ‘इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ संस्था को भेजा गया, तो संस्था की तकनीकी टीम ने वीडियो की प्रमाणिकता की गहन जांच की और इसे एक नया विश्व रिकॉर्ड स्वीकार करते हुए तृप्ति के नाम प्रमाणपत्र जारी किया।

Exit mobile version