Site icon Yashbharat.com

7 राज्‍यों के 70 शहरों में 15, 16 नवंबर को तेज हवा के साथ बारिश के आसार

images 98

Weather Alert : दीवाली के बाद से ही देश का मौसम बदलने जा रहा है। मौसम के जानकारों का अनुमान है कि 14 नवंबर के बाद से एक नया सिस्‍टम बन रहा है जो कि अनेक राज्‍यों में बारिश लाएगा। स्‍कायमेट वेदर का ताजा अनुमान है कि देश के 7 राज्‍यों में 70 शहरों में अगले दो दिन तक तेज हवाओं के साथ हल्‍की से तेज बारिश होने की संभावना है।

इस बारिश के चलते तापमान भी घटेगा और सर्दी भी बढ़ेगी। इन 7 राज्‍यों में मुख्‍य रूप से दिल्‍ली, मध्‍य प्रदेश, राजस्‍थान और उत्‍तर प्रदेश के कई शहर हैं। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान के उत्तरी भागों, दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तकरीबन 15 सितंबर के बाद से मौसम शुष्क बना हुआ है।

एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में जम्मू कश्मीर के करीब पहुंचने वाला है। इस सिस्टम का प्रभाव कल से दिखेगा। उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों से इस साल मॉनसून विदाई से लगभग 1 माह पहले से ही काफी कमजोर हो गया था और बारिश की गतिविधियां सितंबर के पहले पखवाड़े के बाद से ही बहुत कम हो गई थी। जानिये देश में कहां कैसा मौसम रहेगा।

14-16 नवंबर को पंजाब में पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, पटियाला, बठिंडा, श्रीमुक्तसर साहिब, फाजिल्का, फरीदकोट, फिरोजपुर में गर्जना के साथ हल्की वर्षा हो सकती है।

 

 

 

Exit mobile version