Site icon Yashbharat.com

धूमधाम से मनाया गया सेंट्रल वेयर हाऊस का 68वां स्थापना दिवस

IMG 20240306 WA0011

कटनी। कृषि उपज मंडी के ठीक बाजू से स्थित सेंट्रल वेयर हाऊस में केंद्रीय भंडारण निगम का 68वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। वेयर हाऊस परिसर में आयोजित स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश स्टेट सिविल सप्लाइज कार्पोरेशन के जिला प्रबंधक के.एल.शर्मा व अध्यक्षता रवीन्द्र सिंह सिसोदिया ने की।

अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। सेंट्रल वेयर हाऊस कटनी के प्रबंधक अनुपम शर्मा ने स्वागत भाषण में केंद्रीय भंडारण निगम के कार्यों की जानकारी दी।

वहीं अपने उद्बोधन में अतिथियों ने केंद्रीय भंडारण निगम के कार्यों की सराहना करते हुए इसके उज्जवल भविष्य की कामना की।

समारोह में जिला प्रशासन के अधिकारियों व कर्मचारियों के अलावा भारी संख्या में किसान, जमाकर्ता व सेंट्रल वेयर हाऊस स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन सेवानिवृत्त अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान व आभार प्रदर्शन तकनीकी सहायक द्वय श्याम बिहारी अहिरवार व कुमारी आस्था द्विवेदी ने किया।

Exit mobile version