Latest

बंगाल और केरल में एनआइए की छापेमारी, अल कायदा के 9 आतंकी गिरफ्तार, बड़े हमले की थी तैयारी

कोलकाता ।  मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल और एर्नाकुलम, केरल में कई जगह पर की गई छापेमारी में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आतंकियों को गिरफ्तार किया। एनआइए की छापेमारी में अल-कायदा के नौ आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के अनुसार, ये आतंकी दिल्ली समेत देश में कई जगहों पर हमले की तैयारी में थे। ये अलकायदा के आतंकी कश्मीर जाकर हथियारों की डिलीवरी करने की फिराक में थे।
राष्‍ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने आतंकी संगठन अल कायदा के भारत में मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। एजेंसी ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद और केरल के एर्नाकुलम में छापा मारकर 9 संदिग्‍ध आतंकियों की गिरफ्तारी की है।
एनआइए ने कुख्‍यात आतंकी संगठन अल कायदा के जिन 9 आतंकियों की गिरफ्तारी की है, उनमें पश्चिम बंगाल से लेऊ यीन अहमद, अबू सूफियान तथा केरल से मोसारफ हसन और मुर्शिद हसन शामिल हैं।

Back to top button