64.5 लाख लोगों को मिलेंगे 36 हजार रुपये सालाना, आप भी ऐसे ले सकते हैं फायदा

नई दिल्ली. असंगठित क्षेत्र के लोगों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (क्करू हृड्डह्म्द्गठ्ठस्रह्म्ड्ड रूशस्रद्ब) द्वारा शुरू की गईं तीन पेंशन योजनाओं में अब तक देश के 64,42,550 लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवा लिया है. जिन्हें सालाना 36 हजार रुपये की पेंशन मिलेगी. आप भी पेंशन योजना में रजिस्ट्रेशन करवाकर अपना बुढ़ापा सुरक्षित कर सकते हैं. पीएम श्रमयोगी मानधन योजना (क्करू-स्ङ्घरू), पीएम किसान मानधन (क्करू-्यरूष्ठङ्घ) और लघु व्यापारी पेंशन योजना इन तीनों वर्गों को समर्पित ऐसी योजना है जिससे बुढ़ापे में उन्हें किसी के आगे हाथ फैलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इसलिए इनमें इतने रजिस्ट्रेशन हो गए हैं. आप भी इस योजना में रजिस्ट्रेशन करवाकर लाभ उठा सकते हैं. तीनों योजनाओं की ज्यादातर शर्तें एक सी हैं. आईए, तीनों योजनाओं के बारे में जानते हैं.

पीएम श्रमयोगी मानधन योजना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 मार्च 2019 को गुजरात के गांधीनगर में पीएम श्रमयोगी मानधन योजना की औपचारिक शुरुआत की थी. जबकि इसके लिए रजिस्ट्रेशन 15 फरवरी को ही शुरू हो गया था. यह योजना दिहाड़ी और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को हर माह पेंशन देने की सबसे बड़ी स्कीम है. योजना के तहत 60 साल की उम्र पूरी होने के बाद श्रमिकों को प्रति वर्ष 36,000 रुपये पेंशन मिलेगी.

संगठित क्षेत्र में काम करने वाले व्यक्ति या कर्मचारी भविष्य निधि (श्वक्कस्नह्र), नेशनल पेंशन स्कीम या राज्य कर्मचारी बीमा निगम (श्वस्ढ्ढष्ट) के सदस्य या आयकर का भुगतान करने वाले लोग इस स्कीम का लाभ नहीं ले सकते. स्कीम महीने में 15,000 रुपये से कम कमाने वालों के लिए है. यह योजना देश के 42 करोड़ कामगारों को समर्पित है. इसके तहत 5 मई तक 43,84,595 लोग जुड़ चुके हैं

पीएम किसान मानधन योजना

इस योजना की शुरुआत पीएम मोदी ने 12 सितंबर 2019 को झारखंड से की थी. लेकिन इसके तहत 9 अगस्त को ही रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया था. प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना किसानों को समर्पित सबसे बड़ी पेंशन स्कीम है. इससे अब तक 20,19,220 किसान जुड़ चुके हैं, जिन्हें 60 साल की उम्र पूरी करने पर 3000 रुपये महीने पेंशन मिलेगी. इसका लाभ सभी 12 करोड़ लघु एवं सीमांत किसान ले सकते हैं. लघु एवं सीमांत किसान वे हैं जिनके पास 2 हेक्टेयर तक की कृषि योग्य जमीन है.

रजिस्ट्रेशन के लिए कोई फीस नहीं लगेगी. यदि कोई किसान पीएम-किसान सम्मान निधि का लाभ ले रहा है तो उससे इसके लिए कोई दस्तावेज नहीं लिया जाएगा. इस योजना के तहत किसान पीएम-किसान स्कीम से प्राप्‍त लाभ में से सीधे ही अंशदान करने का विकल्‍प चुन सकते हैं. इस तरह उसे सीधे अपनी जेब से पैसा नहीं खर्च करना पड़ेगा.

प्रधानमंत्री लघु व्यापारिक मानधन योजना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के रांची में 12 सितंबर 2019 को छोटे कारोबारियों को पेंशन की सौगात दी. प्रधानमंत्री लघु व्यापारिक मानधन योजना  के तहत छोटे कारोबारियों को सामाजिक सुरक्षा देने की पहल की गई थी. जिसके तहत उन्हें 60 साल की उम्र के बाद सालाना 36,000 रुपये पेंशन मिलेगी. यह योजना 1.5 करोड़ रुपये सालाना से कम कारोबार करने वाले सभी दुकानदारों, खुद का काम करने वालों और खुदरा कारोबारियों के लिए है. ईपीएफओ, ईएसआईसी  के सदस्य और आयकरदाता को इसका लाभ नहीं मिलेगा. अब तक इसमें 38,735 छोटे कारोबारियों ने अपना नामांकन करवाया है

पेंशन स्कीम की कॉमन शर्तें

(1) तीनों योजनाओं में उम्र 18 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए.

(2) ईपीएफओ, ईएसआईसी के सदस्य और आयकरदाता को लाभ नहीं मिलेगा.

(3) आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट नंबर जरूरी है.

(4) उम्र के हिसाब से प्रिमियम 55 से 200 रुपये तक होगा. इतना ही पैसा सरकार देगी.

(5) 60 साल की उम्र के बाद 3000 रुपये महीने पेंशन मिलेगी.

(6) अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (ष्टस्ष्ट) में इसका रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं.

Exit mobile version