Site icon Yashbharat.com

कटनी-बीना रेलखंड की 6 ट्रेनें रहेंगी रद्द, 16 ट्रेनों का परिवर्तित मार्ग से होगा परिचालन, बीना व आगासौद स्टेशन के बीच तीसरी रेल लाइन कार्य के चलते रेलवे का निर्णय

LHB

कटनी(YASHBHARAT.COM)। बीना व आगासौद स्टेशनों पर पटरियों का काम चल रहा है। इस कारण कटनी- बीना रेलखंड पर चलने वाली लगभग 22 ट्रेनें अलग-अलग तारीखों में या तो रद्द की गई हैं या ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया गया है। रेलसूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम मध्य रेलवे के बीना एवं उत्तर मध्य रेलवे के आगासौद स्टेशनों के बीच तीसरी रेल लाइन को जोड़ने के लिए दोनों स्टेशनों पर यार्ड रीमॉडलिंग का कार्य किया जा रहा है। इसमें प्री-नॉन इंटरलॉकिंग एवं नॉन इंटरलॉकिंग कार्य 15 अक्टूबर तक होना है। काम के दौरान ट्रेनों के सुरक्षित एवं सुचारु परिचालन करने के लिए कटनी-बीना रेलखंड पर चलने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों को निर्धारित तारीखों पर बदले हुए मार्ग से चलाया जाएगा। काम पूरा होने के बाद ट्रेनें वापस पुराने निर्धारित मार्ग से चलेंगी।

 

गाड़ी संख्या व रद्द रहने की तारीख

 

1- 61619/20-बीना-कटनी मुड़वारा मेमू ट्रेन 6 से 15 अक्टूबर तक।

 

2- 22169/70 संतरागाछी- रानी कमलपति हमसफर एक्सप्रेस 14 व 15 अक्टूबर को।

 

3- 22161/62 दमोह- भोपाल राज्यरानी एक्सप्रेस 9 से 15 अक्टूबर तक।

 

परिवर्तित मार्ग से चलेंगी ये ट्रेनें 

 

1- 11703/04 रीवा-डॉ. अंबेडकर नगर त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस-8, 9, 11, 12, 13 व 14 अक्टूबर को जाने-आने के दौरान रीवा-बीना मालखेड़ी, महादेवखेड़ी, गुना, रूठियाई, मक्सी जंक्शन होकर निकलेगी।

2- 11465/66 वेरावल- जबलपुर द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस- 9, 10 एवं 12 अक्टूबर को आने-जाने के दौरान वेरावल- भोपाल- इटारसी होकर निकलेगी।

 

3- 12185/86 रीवा- रानी कमलापति रीवांचल एक्सप्रेस 8 से 14 अक्टूबर तक रीवा-कटनी जंक्शन-जबलपुर-इटारसी से होकर निकलेगी।

 

4- 13025/26 हावड़ा- भोपाल साप्ताहिक एक्सप्रेस- 12 व 14 अक्टूबर को आने-जाने में हावड़ा- न्यू कटनी जंक्शन-कटनी साउथ- जबलपुर- इटारसी जंक्शन होकर निकलेगी।

5- 11631/32 भोपाल- धनबाद त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस-9, 12 एवं 15 अक्टूबर को आने जाने के दौरान भोपाल, इटारसी, जबलपुर-कटनी साउथ होकर निकलेगी।

6- 11633/34 भोपाल- चोपन साप्ताहिक एक्सप्रेस- 11 व 12 अक्टूबर को भोपाल, इटारसी, जबलपुर- कटनी साउथ-न्यू कटनी होकर निकलेगी।

7- 22165/66 भोपाल- सिंगरौली त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस- 9, 10, 13 व 14 अक्टूबर को आने जाने में भोपाल, इटारसी, जबलपुर कटनी साउथ से होकर निकलेगी।

8- 14813/14 भोपाल- जोधपुर एक्सप्रेस-1 से 15 अक्टूबर तक आने जाने के दौरान भोपाल, संत हिरदाराम नगर- मक्सी, नागदा- कोटा होकर निकलेगी।

यात्री रेलवन एप व वेबसाइट से लें जानकारी

अक्टूबर में यात्रा करने से पहले ट्रेन की परिचालन स्थिति, परिवर्तित मार्ग, ठहराव तथा प्रस्थान एवं गंतव्य स्टेशन की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। ट्रेनों से संबंधित जानकारी रेलवे स्टेशन, रेल मदद 139, NTES तथा RailOne एप/ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है।

आरक्षण रद्द कराने के लिए करें टीडीआर फाइल, पूरा रिफंड मिलेगा

ट्रेन के मार्ग बदले गए हैं। बदले हुए रास्ते से यात्रा नहीं करना चाहते हैं, तो आपको बिना किसी कैंसिलेशन चार्ज के पूरा पैसा वापस मिलेगा। इसके लिए TDR (टिकट डिपॉजिट रिसिप्ट) फाइल करना होगा। डायवर्ट हुई ट्रेन के मामले में सामान्य टिकट रद्द करने के बजाय TDR फाइल करना जरूरी होता है। इसके लिए ट्रेन के छूटने के निर्धारित समय से 72 घंटे के भीतर ऑनलाइन या नियमानुसार TDR फाइल करना अनिवार्य है। यदि टिकट IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट या एप से बुक किया गया है, तो अकाउंट में जाकर File TDR का विकल्प चुनकर आवेदन कर सकते हैं। जांच के बाद रिफंड आपके बैंक खाते में आ जाता है। आरक्षण काउंटर से टिकट लिया है, तो आपको निर्धारित समय के भीतर रेलवे स्टेशन के काउंटर पर जाकर TDR फॉर्म भरना होगा या रिफंड की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।कटनी-बीना रेलखंड की 6 ट्रेनें रहेंगी रद्द, 16 ट्रेनों का परिवर्तित मार्ग से होगा परिचालन, बीना व आगासौद स्टेशन के बीच तीसरी रेल लाइन कार्य के चलते रेलवे का निर्णय

Exit mobile version