FEATUREDLatestमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

बीएडधारी प्राथमिक शिक्षकों के लिए 6 माह का ब्रिज कोर्स अनिवार्य, 25 दिसंबर तक कराना होगा पंजीयन-वरना सेवाएं समाप्त

बीएडधारी प्राथमिक शिक्षकों के लिए 6 माह का ब्रिज कोर्स अनिवार्य, 25 दिसंबर तक कराना होगा पंजीयन-वरना सेवाएं समाप्त

बीएडधारी प्राथमिक शिक्षकों के लिए 6 माह का ब्रिज कोर्स अनिवार्य, 25 दिसंबर तक कराना होगा पंजीयन-वरना सेवाएं समाप्त। मध्य प्रदेश के बीएडधारी प्राथमिक शिक्षकों के लिए छह माह का ब्रिज कोर्स अनिवार्य कर दिया गया है।

राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) नई दिल्ली द्वारा यह कोर्स ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग ओडीएल मोड पर कराया जा रहा है। संबंधित शिक्षक 25 दिसंबर तक पंजीयन करा सकते हैं। कोर्स नहीं करने पर नौकरी से बाहर कर दिया जाएगा।

इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) ने सभी जिला के जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओ) को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। ब्रिज कोर्स की समयसारिणी भी जारी की गई है। कोर्स में पंजीयन कराने के बाद एक साल में इसे पूरा करना होगा। अन्यथा शिक्षक की सेवाएं आगे जारी नहीं रखी जाएंगी।

 

Back to top button