Site icon Yashbharat.com

6 साल बाद जिया खान की मौत पर बोले सूरज पंचोली, लिखा इमोशनल पोस्ट

suraj panchili

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सूरज पंचोली ने आखिरकार 6 साल बाद जिया खान की खुदकुशी पर चुप्पी तोड़ दी है। दरअसल, सूरज ने 28वें जन्मदिन पर एक पोस्ट शेयर किया था जिसके जरिए उन्होंने अपने फैंस के साथ दिल की बातें साझा की।

सूरज ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा आज मैं 28 साल का हो गया हूं तो इस मौके पर मैं अपनी दिल की बात कहना चाहता हूं। मैं आपसे कुछ ऐसी बातें शेयर करने जा रहा हूं तो पिछले कई सालों से मेरे दिल में थी। मुझे नहीं पता कि कहां से शुरुआत करूं। मैं उन सभी लोगों का ध्न्यवाद करना चाहता हूं जो मेरे साथ हमेशा चट्टान बनकर खड़े रहे।

मैं पिछले 6 सालों से पूरे सम्मान और संयम के साथ केस का सामना कर रहा हूं। साथ ही इस केस का ट्रायल खत्म होने का इंतजार कर रहा हूं। इस बीच मुझ पर मर्डर और क्रिमिनल जैसे आरोप लगे। मुझे झूठा कहा गया, इस दौरान सभी लोग मेरे खिलाफ हो गए।

वर्कफ्रंट की बात करें तो बॉलीवुड के ‘दबंग’ खान सलमान ने अपनी पहली प्रोडक्‍शन फिल्‍म ‘हीरो’ में सूरज पंचोली को लॉन्च किया था। फिल्म में उनके साथ सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी ने भी इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में डेब्‍यू किया। वहीं अब वो जल्द फिल्म ‘सैटलाइट शकर’ में नजर आएंगे। लेकिन क्‍या वो इस लेटर से खुद को निर्दोष कर पाएंगे ।

Exit mobile version