Site icon Yashbharat.com

6 मंजिला था प्रियंका-निक का वेडिंग केक, खली से भी ऊंचा थी ‘मॉन्स्टर केक’ की हाइट

priyanka shadi

बॉलीवुड डेस्‍क्‍। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने इसाई रीति-रिवाजों से हुई शादी में 18 फीट ऊंचा केक काटा था. इस केक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में आप केक को करीब से तो नहीं देख सकते. लेकिन दूर से देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि इसे तैयार करने में कितनी मेहनत की गई होगी.
18 फीट लंबा ये केक 6 मंजिल का था और नीचे से लेकर ऊपर तक इसे बेहद खूबसूरती से सजाया गया था. इस केक को बनाने के लिए विदेश से शेफ को जोधपुर बलाया गया था. शेफ की खास टीम की मेहनत इस पर बखूबी दिख रही है.
निक जोनस ने अपनी शादी का केक बनाने के लिए दुबई और कुवैत से खास शेफ को बुलाया था. इस केक को काटने के लिए निक और प्रियंका ने तलवार नुमा चाकू की मदद ली.
अगर आप केवल केक की लंबाई से हैरान हैं तो बता दें कि इसके साथ करीब तीन मिनट के फायर वर्क भी हुए थे. आमतौर पर केक के साथ 20 से 25 सेकेंड के फायर वर्क होते हैं.
लेकिन इस मॉन्स्टर केक के साथ तीन मिनट तक आतिशबाजियां चलीं.
केक के बारे में इतनी बातें सुनने के बाद हम कह सकते हैं कि निक और प्रियंका की शादी में आए मेहमानों ने इससे पहले इस तरह का केक नहीं देखा होगा.

Exit mobile version