Site icon Yashbharat.com

6 अक्टूबर से मध्य प्रदेश के प्रवास पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह

amitshah

भोपालः विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनेताओं का प्रदेश की तरफ रुख करना जारी है। कार्यकर्ता मंहाकुभ के बाद एक बार फिर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह छह अक्टूबर को मध्यप्रदेश के दौरे पर आंएगे। वह प्रदेश की चार जगहों पर सभी संभागों के कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी की रणनीति पर चर्चा करेंगे, साथ ही वह अन्य कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे।

बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष छह अक्टूबर को इंदौर और उज्जैन संभाग में रहेंगे। नौ अक्टूबर को ग्वालियर और चंबल संभाग, 14 अक्टूबर को सागर, भोपाल और होशंगाबाद संभाग तथा 15 अक्टूबर को रीवा, शहडोल और जबलपुर संभाग के कार्यक्रमों में भाग लेंगे। राष्ट्रिय अध्यक्ष अमित शाह के प्रदेश आगमन की तैयारियां प्रदेश की भाजपा यूनिट ने पूरी कर ली हैं।

 

Exit mobile version