Site icon Yashbharat.com

5th ODI: भारतीय गेंदबाजों की शानदार शुरूआत, 2 बल्लेबाज लाैटे पवेलियन

15 55 05897507000000 ll

Indian cricket team bowler Khaleel Ahmed (R) is hugged by team captain Virat Kohli (C) after he dismissed West Indies batsman Kieran Powell (L) during the first one day international (ODI) cricket match between India and West Indies at Barsapara Cricket Stadium in Guwahati on October 21, 2018. (Photo by SAJJAD HUSSAIN / AFP) / ----IMAGE RESTRICTED TO EDITORIAL USE - STRICTLY NO COMMERCIAL USE----- / GETTYOUT

तिरूवनंतपुरमः टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने आई विंडीज टीम को भारतीय तेज गेंदबाजों ने 2 झटके दे दिए हैं। पहले ओवर की चाैथी गेंद पर भुवनेश्वर कुमार ने किरोन पाॅवेल को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया। इसके बाद दूसरे ही ओवर की चाैथी गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने विकेटकीपर शाई होप को ही शून्य पर चलता किया। इसी के साथ भारतीय खेमे ने विंडीज के पहले बल्लेबाजी करने के फैसले को गलत ठहरा दिया।

भारत और विंडीज के बीच वनडे सीरीज़ का पांचवां और आखिरी मैच तिरुवनंतपुरम में खेला जा रहा है। इस मैच में विंडीज के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया है। यहां लगभग तीन दशक पहले पिछली बार 50 ओवर के अंतरराष्ट्रीय मैच की मेजबानी की गई थी और उस समय विंडीज की टीम काफी मजबूत मानी जाती थी। भारत ने पिछली बार घरेलू वनडे श्रृंखला 2015 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गंवाई थी और तब से स्वदेश में उसका अजेय अभियान जारी है। टीम यदि यह मैच जीत लेती है तो घरेलू मैदान पर लगातार छठी सीरीज पर कब्जा कर लेगी। भारत अभी पांच मैचों की श्रृंखला में 2-1 से आगे चल रहा है जिसका एक मैच टाई भी रहा। भारत को हालांकि श्रृंखला के दौरान विंडीज की कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा है जिसमें पुणे में तीसरे वनडे में हार भी शामिल है। भारत दौरे पर यह विंडीज की पहली जीत थी। कल मैच के दौरान हालांकि बारिश की भविष्यवाणी की गई है।

विंडीज चाहेगा सीरीज बराबर करना

विराट कोहली की अगुआई वाली भारतीय टीम ने पुणे में हार के बाद वापसी करते हुए मुंबई में चौथे वनडे में विरोधी टीम को 224 रन से रौंद दिया था और टीम को उम्मीद होगी कि पांचवें वनडे में भी वे इस लय में बरकार रखेंगे। तिरूवनंतपुरम में पिछला वनडे भी भारत और विंडीज के बीच ही खेला गया था और तब वेस्टइंडीज ने आसान जीत दर्ज की थी। जेसन होल्डर की टीम उस समय की दिग्गज टीम से प्रेरणा लेकर श्रृंखला बराबर करना चाहेगी। इंग्लैंड में अगले साल जून में होने वाले विश्व कप को देखते हुए दोनों टीमें इस श्रृंखला के जरिए अपना संयोजन तय करने की कोशिश में हैं। कोहली और रोहित शर्मा बेहतरीन फार्म में हैं और श्रृंखला में क्रमश: तीन और दो शतक जड़ चुके हैं। कप्तान का समर्थन हासिल करने वाले अंबाती रायुडू ने भी पिछले मैच में शतकीय पारी खेली थी। बाकी बल्लेबाज हालांकि उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाए हैं जबकि अनुभवी महेंद्र सिंह धोनी को भी बल्ले से खराब फार्म का सामना करना पड़ रहा है।

धोनी को उपलब्धि हासिल करने के लिए 1 रन की जरूरत

आस्ट्रेलिया में टी20 श्रृंखला के लिए घोषित भारतीय टीम में जगह गंवाने वाले धोनी को बल्ले से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी जबकि विकेट के पीछे वह शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। भारत की ओर से 10000 रन पूरे करने के लिए धोनी को सिर्फ एक रन की दरकार हैं। उन्होंने 124 रन एशिया एकादश की ओर से बनाए हैं। जसप्रीत बुमराह की वापसी से भारत का गेंदबाजी आक्रमण मजबूत हुआ है और पिछले दोनों मैचों में उन्होंने अपनी उपयोगिता साबित की है। बायें हाथ के युवा तेज गेंदबाज खलील अहमद ने ब्रेबोर्न स्टेडियम में शानदार गेंदबाजी की। कोहली को भुवनेश्वर कुमार से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी जो अब तब उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाए हैं। स्पिनरों ने कैरेबियाई बल्लेबाजों को परेशान किया है। कुलदीप यादव के सामने वेस्टइंडीज के अधिकांश बल्लेबाज जूझते रहे हैं जबकि युजवेंद्र चहल को पिछले मैच में बाहर करके उनकी जगह रविंद्र जडेजा को मौका दिया गया था। दूसरी तरफ टेस्ट मैचों में करारी हार के बाद मेहमान टीम ने वनडे में उतार-चढ़ाव भरा प्रदर्शन किया है।

शिमरोन हेटमायेर और शाई होप ने सबसे अधिक प्रभावित किया है। दोनों ने अब तक एक-एक शतक जड़ा है। कप्तान जेसन होल्डर ने दिखाया है कि वह भारतीय स्पिनरों का अच्छी तरह सामना कर सकते हैं लेकिन टीम के अन्य बल्लेबाज जूझते दिखे हैं। होल्डर को उम्मीद होगी कि उनकी टीम एकजुट प्रदर्शन के साथ अंतिम मैच जीतकर भारत को श्रृंखला जीतने से महरूम कर देगी। लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे आफ स्पिनर एश्ले नर्स को मुंबई में चोट लगी थी और उनका अंतिम मैच में खेलना संदिग्ध है। उनकी गैरमौजूदगी में वेस्टइंडीज की संभावनाओं को झटका लग सकता है। यह मैच नए ग्रीनफील्ड स्टेडियम में दूसरा अंतरराष्ट्रीय मैच होगा और स्टेडियम के खचाखच भरा होने की उम्मीद की जा रही है लेकिन मौसम अहम भूमिका निभा सकता है।

भारतीय टीम इस प्रकार हैं:

भारत: रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली ( कप्तान ), अंबाती रायुडू, एमएस धोनी ( विकेटकीपर ), केदार जाधव, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, खलील अहमद, जसप्रित बुमरा

विंडीज टीम इस प्रकार है:

विंडीज : कियरन पॉवेल, रोवमन पॉवेल, शाई होप ( विकेटकीपर ), मार्लन सैमुअल्स, शिमोन हेटमीर, जेसन होल्डर ( कप्तान ), फैबियन एलन, देवेंद्र बिशू, केमो पॉल, केमर रोच, ओशैन थॉमस

Exit mobile version