Site icon Yashbharat.com

5th Class, 8th Class में फेल विद्यार्थियों की परीक्षा का टाइम टेबल आ गया, June 22 से शुरू

MPBSE-MP-Board board

MPBSE-MP-Board board

5th Class, 8th Class में फेल विद्यार्थियों की परीक्षा का टाइम टेबल आ गया, June 22 से शुरू  मध्यप्रदेश शासन, स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा आयोजित कक्षा पांच एवं कक्षा आठ बोर्ड परीक्षा का संशोधित परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जिसमें 89 हजार फेल विद्यार्थी पास हो गए थे। इसके बावजूद कक्षा 5 में 14% और कक्षा 8 में 19% विद्यार्थी फेल हो गए हैं। इनके लिए पुनः परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। टाइम टेबल घोषित कर दिया गया है।

MP RSK- कक्षा 5 का पुनः परीक्षा टाइम टेबल
दिनांक 22 जून दिन गुरुवार- प्रथम भाषा विशिष्ट (हिंदी/ अंग्रेजी/ उर्दू/ मराठी)।
दिनांक 23 जून दिन शुक्रवार- द्वितीय भाषा सामान्य अंग्रेजी अथवा सामान्य हिंदी।
दिनांक 24 जून दिन शनिवार- गणित अथवा दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए संगीत।
दिनांक 26 जून दिन सोमवार- पर्यावरण अध्ययन।
दिनांक 27 जून दिन मंगलवार- अतिरिक्त भाषा सामान्य उर्दू / सामान्य हिंदी अथवा अन्य।

MP RSK- कक्षा 8 का पुनः परीक्षा टाइम टेबल
दिनांक 22 जून दिन गुरुवार- प्रथम भाषा विशिष्ट (हिंदी/ अंग्रेजी/ उर्दू/ मराठी)।
दिनांक 23 जून दिन शुक्रवार- द्वितीय भाषा सामान्य अंग्रेजी अथवा सामान्य हिंदी।
दिनांक 24 जून दिन शनिवार- गणित अथवा दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए संगीत।
दिनांक 26 जून दिन सोमवार- विज्ञान।
दिनांक 27 जून दिन मंगलवार- तृतीय भाषा संस्कृत सामान्य हिंदी सामान्य उर्दू अथवा अन्य।
दिनांक 27 जून दिन मंगलवार- मूक एवं बधिर विद्यार्थी विद्यार्थियों के लिए चित्रकला।
दिनांक 28 जून दिन बुधवार- सामाजिक विज्ञान।

राज्य शिक्षा केंद्र के अन्य निर्देश

Exit mobile version