62 हजार छात्रों ने दी थी परीक्षा

 

ग्वालियर जिले से पांचवी और आठवीं की परीक्षा में कुल मिलाकर 62 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे वहीं केंद्र की बात करें तो लगभग 250 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इन परीक्षा केंद्रों में शासकीय विद्यालय एवं निजी विद्यालय दोनों में शामिल रहे। गौरतलब है कि पांचवी और आठवीं की परीक्षाएं बोर्ड की पद्धति से हुई थी ना कि यह बोर्ड परीक्षा थी। उल्लेखनीय पहली बार पांचवी व आठवीं का रिजल्ट बोर्ड की तर्ज पर घोषित किया गया था। लेकिन कई कमियों की वजह से रिजल्ट सही घोषित नहीं हुआ था। इसलिए अब सभी कमियों को पूरा करके रिजल्ट जल्द ही घोषित किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने तकरीबन सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।