वॉशिंगटन। आज के दौर में लगभग हर काम इंटरनेट पर निर्भर होता जा रहा है, चाहे व्यापार हो या किसी भी तरह की खरीदारी। यहां तक कि सरकार भी लोगों को ऑनलाइन भुगतान आदि के जागरूक करने में लगी है। बढ़ती इंटरनेट की मांग और सुविधा चलते 4जी सेवा भी नाकाफी साबित हो रही है, क्योंकि सबकुछ ऑनलाइन होने से 4जी सेवा पर लोड बढ़ गया है। इसी के चलते अब कुछ कंपनियां अगले साल देश में 5जी सेवा लॉन्च करने की तैयारी में लग गई हैं।
दुनियाभर में तकनीक की यह दौड़ तेज हो गई है। कतर सबसे पहले 5जी को शुरू कर चुका है, वहीं कुछ देश तैयारी में हैं और संभवतः 2019 में भारत भी इसे लॉन्च कर सकता है। इंटरनेट सेवाप्रदाता कंपनियों के मुताबिक, 5जी पूरी तरह 4जी तकनीक से अलग होगा। यह नई रेडियो तकनीक पर काम करेगा।
कब तक आएगी 5जी की हाई स्पीड इंटरनेट सेवा
अगले साल तक कई देशों में 5जी हाई स्पीड इंटरनेट सेवा शुरू की जा सकती है। इनमें भारत, दक्षिण कोरिया, चीन, जापान और अमेरिका शामिल हैं। इन देशों की कंपनियों का दावा है कि इस सेवा के आ जाने के बाद इंटरनेट की स्पीड 10 से 20 गुना बढ़ जाएगी। जानकारी के अनुसार 5जी आने के बाद जीवन में कई बदलाव आएंगे।
जिस प्रकार 4जी आने पर उपभोक्ताओं को 2जी और 3जी मोबाइल बदलना पड़े थे, उसी तरह संभवतः 5जी के लिए भी मोबाइल बदलना पड़ेंगे। इसके लिए स्मार्ट फोन में नई चिप लगाने की जरूरत भी पड़ सकती है।
आखिर क्या है 5जी
इसे मोबाइल इंटरनेट की पांचवीं पीढ़ी माना जा रहा है, जिसकी स्पीड मौजूदा इंटरनेट स्पीड से कहीं अधिक होगी। इससे बड़े डेटा को आसानी से डाउनलोड और अपलोड किया जा सकेगा। इसका नेटवर्क उपभोक्ताओं तक कई गुना गति से पहुंचने में सक्षम होगा। यह तकनीक पूरी तरह रेडियो स्पेक्ट्रम के बेहतर इस्तेमाल का उदाहरण होगी। इससे एक साथ कई डिवाइस को इंटरनेट से जोड़ा जा सकेगा।
इतना बेहतर होगा, जिसका हम सोच भी नहीं सकते
एक मोबाइल डेटा एनालिटिक्स कंपनी ओपनसिग्नल से जुड़े लैन फॉग के अनुसार, जो भी हम आज मोबाइल से कर पा रहे हैं, उसे तेज और बेहतर तरीके से कर पाएंगे। वीडियो की क्वालिटी बढ़ जाएगी, हाई स्पीड इंटरनेट शहर को स्मार्ट बना देगा और बहुत कुछ होगा जो हम अभी सोच भी नहीं सकते।
क्या-क्या हो सकेगा
– कल्पना करें, राहत और बचाव कार्यों में लगे ड्रोन्स के झुंड की या आग का जायजा ले रहे ड्रोन्स या ट्रैफिक पर निगरानी रख रहे ड्रोन्स की जो बिना तारों के इंटरनेट के जरिए जुड़े हों और जमीन पर स्थित नियंत्रण केंद्रों के संपर्क में हों।
– स्वचलित कारें भी एक-दूसरे से बेहतर संवाद कर पाएंगी और यातायात व मैप्स से जुड़ा डेटा लाइव साझा कर पाएंगी।
– मेडिकल सुविधाएं बेहतर हो जाएंगी।
– बैंकिंग कार्य बेहतर होंगे।
– ऑनलाइन शॉपिंग, भुगतान आदि में गति आएगी।
– एक हाई डेफिनेशन (एचडी) फिल्म को एक या दो मिनट में पूरा डाउनलोड कर सकेंगे।
कितना अलग होगा 4जी से
फिलहाल 4जी पर सर्वाधिक स्पीड 45 एमबीपीएस तक की मुमकिन है। चिप बनाने वाली कंपनी क्वालकॉम का अनुमान है कि 5जी तकनीक इससे 10 से 20 गुना तक अधिक स्पीड हासिल कर सकती है।महंगा होगा 5जी टेलीकॉम विशेषज्ञ आशुतोष सिन्हा मानते हैं कि इस नई तकनीक के लिए जरूरी भारी निवेश करने से शायद भारतीय कंपनियां बचें।
भारतीय टेलीकॉम बाजार बेहद प्रतिस्पर्धी हो गया है। कंपनियां मुनाफा नहीं कमा पा रही हैं। ऐसे में नई तकनीक में निवेश करना चुनौतीपूर्ण हो जाएगा। इसका एक पहलू यह भी है कि क्या ग्राहक अधिक पैसा चुकाने के लिए तैयार हो पाएंगे। भारतीय बाजार में इस समय ग्राहकों को 4जी डेटा बेहद सस्ते दामों पर मिल रहा है। ऐसे में वो 5जी पर अधिक खर्च करेंगे या नहीं यह देखने की बात होगी।
-
व्हाट्सएप पर ‘शादी का कार्ड’ खोलते ही मोबाइल हो रहा हैक-बिलासपुर में APK फाइल से ठगी का नया ट्रेंड, पुलिस ने जारी किया अलर्ट -
Chitrakoot Mela Special Train: चित्रकूट सावन अमावस्या मेले के लिए 11 से 13 अगस्त तक चलेंगी 2 मेला स्पेशल ट्रेनें; ग्वालियर यात्रियों को झांसी से मिलेगी ट्रेन -
भारत-बांग्लादेश सीमा से आ रहे थे जाली नोट: UP ATS ने लखनऊ से 2 तस्करों को किया गिरफ्तार, 1 लाख से ज्यादा के ₹500 के नकली नोट ज़ब्त -
राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने की पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात, कहा- ‘एक ऐसी सुबह जिसे हमेशा याद रखूंगा’ -
रांची में छात्रों के आंदोलन में बड़ा मोड़: नेहा बोरा पर स्याही फेंकी गई, वार्ता के लिए बना नया डेलिगेशन; CM हेमंत सोरेन बोले-‘छात्रों की बात, सिर्फ छात्रों के साथ’ -
भारतीय वायु सेना में भावना कंठ ने रचा इतिहास: TACDE से ‘फाइटर कॉम्बैट लीडर’ कोर्स पूरा करने वाली बनीं देश की पहली महिला पायलट -
अतीक के बेटे आबान की कार से बरामद हुईं ‘अपराध और मनोविज्ञान’ की किताबें, भाई अली को जेल में देने जा रहा था -
झांसी हादसे के बाद प्रयागराज लाए गए शव: कसारी-मसारी में सुपुर्द-ए-खाक होगा अतीक का बेटा आबान, सुरक्षा सख्त -
समान सैलरी होने पर भी क्यों नहीं मिलता एक जैसा लोन? जानें बैंक लोन रिजेक्ट या कम मंजूर करने के पीछे के 4 बड़े कारण -
भारत ने रचा इतिहास: 1000 किमी रेंज वाला पहला स्वदेशी वन-वे अटैक ड्रोन ‘काल’ तैयार, LoC और LAC पर होगी तैनाती -
2027 में शनि का मेष राशि में गोचर: शुरू होगी 2 राशियों पर ‘छोटी पनौती’, जानें किनकी बढ़ेगी मुश्किलें और किन्हें मिलेगी मुक्ति -
WhatsApp यूजर्स के लिए खुशखबरी: जल्द आएगा ‘Animated Wallpapers’ और 3 नई थीम कैटेगरीज का धांसू फीचर, बदलेगा चैटिंग का अंदाज -
रायपुर में शिवांगी से 1.25 करोड़ की ठगी: सगे भाई-भाभी ने फर्जी दस्तखत कर बहन को बिजनेस से निकाला, मैग्नेटो मॉल से संचालित होती थी ठग दंपत्ति की फर्म- तेलीबांधा थाने में FIR -
कार डिवाइडर से टकराई, अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान की मौत; जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था -
Meta Controversy in India: पीएम मोदी का वीडियो हटाने और CSAM कंटेंट पर मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी; खत्म हो सकता है ‘सेफ हार्बर’ प्रोटेक्शन -
आर्थिक घोटाले में CBI को बड़ी सफलता: करोड़ों की ठगी कर UAE भागी आरोपी विशाखा राठौड़ प्रत्यर्पित होकर भारत लाई गई -
‘अंतिम सांस तक अयोध्या में रहूंगा’-पद से इस्तीफे के बाद बोले चंपत राय, परमहंस आचार्य ने बताया ‘युग ऋषि’ -
मार्क जुकरबर्ग को भारत की चेतावनी: PM मोदी का वीडियो हटाने पर 3 दिन में मांगें माफी, वरना छिनेगा ‘सेफ हार्बर -
Asian Games 2026: कॉमनवेल्थ में छूटा गोल्ड-अब जापान में हिसाब बराबर करेंगे भारत के ये 5 स्टार एथलीट -
कॉल ड्रॉप से हैं परेशान? TRAI ने नए रंग-रूप में पेश किया ‘MyCall’ ऐप, अब सीधे दे सकेंगे वॉयस कॉल की रेटिंग
