Site icon Yashbharat.com

नदी किनारे मिला बैग, जब खोलकर देखा तो उड़ गए होश, पढ़ें आप भी रह जाएंगे हैरान

default

इंटरनेशनल डेस्क। रूस में एक खाबरोवस्क शहर में नदी किनारे किनारे के पास पड़े बैग ने पूरी दुनिया में सनसनी मचा दी है। जब बैग को खोलकर देखा गया तो सबको होश उड़ गए।  इस बैग के अंदर 54 कटे हुए इंसानी हाथ मौजूद थे। इतने सारे कटे हुए हाथ मिलने के बाद आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई है, वहीं सबके मन में यही सवाल है कि आखिर ये हाथ कहां से आए हैं।

पुलिस के लिए भी पहेली

खबरों के मुताबिक जम चुकी अमूर नदी के पास जहां ये हाथ मिले हैं, वो जाना-माना फिशिंग स्पॉट है। यहां अक्सर लोग मछलियां पकड़ने आते हैं, लेकिन यहां किसी अनहोनी के सबूत नहीं मिले। पुलिस के लिए भी अब ये पहेली बन चुकी है कि आखिर ये किसके हाथ हैं और इन्हें किसने और क्यों काटा है।

फिंगरप्रिंट्स से मिलेंगे सुराग

पुलिस ने इन हाथों को जब्त कर फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की मदद से फिंगरप्रिंट्स लेना शुरू कर दिया है। ऐसी उम्मीद है कि फिंगरप्रिंट्स इनकी पहचान हो सकती है।

आखिर क्या हो सकता है सच?

साइबेरियन टाइम्स के मुताबिक जांच अधिकारियों का मानना है कि या तो ये 54 हाथ मरचुरी में मौजूद डेडबॉडीज से काटे गए हैं या फिर कुछ लोगों को ये खौफनाक सजा दी गई होगी।

Exit mobile version