Site icon Yashbharat.com

पद्म पुरस्कारों की घोषणा, अरुण जेटली, सुषमा स्वराज को मरणोपरांत मिलेगा पद्म विभूषण

arun jaitley reuters 875 28293134691620932775

केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कार 2020 की घोषणा कर दी है। सुषमा स्वराज (लोकसभा), अरुण जेटली (लोकसभा), जार्ज फर्नाडिंस (लोकसभा) और स्वामी विश्वेसतीर्थ (अध्यात्म को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। पद्म विभूषण पाने वालों में अनिरूद्ध जगन्नाथ (लोकसेवा, मॉरिशस), मैरीकॉम (खेल), गायक छ्न्नू लाल मिश्रा (कला) के नाम भी शामिल हैं

गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर (सार्वजनिक मामलों) को मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया। आनंद महिंद्रा (व्यापार और उद्योग) और पीवी सिंधु (खेल) को भी पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

इसके साथ ही गणतंत्र दिवस पर भारत सरकार ने लंगर बाबा, चाचा शरीफ, अंकल मूसा, अक्षर संत, सुंदरबन के सुजान और हाथी के साथी जैसे नामों से पहचाने जाने वाली उन 21 शख्सियतों को पद्मश्री से नवाजने का एलान किया है, जो हमारे गणतंत्र में आम आदमी का प्रतिनिधित्व करते हैं, लेकिन अपने काम से खास बन गए हैं।

इन शख्सियतों में एक जगदीश लाल आहूजा हैं जो 15 सालोंं से रोज दो हजार लोगों को मुफ्त भोजन करवाते हैं, तो 21 हजार लावारिस लाशोंं का अंतिम संस्कार कर चुके मौहम्मद शरीफ भी हैं। भोपाल गैस कांड के बाद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने वाले अब्दुल जब्बार को मरणोपरांत इस सम्मान से नवाजा गया है, तो कश्मीर में दिव्यांग बच्चों के लिए काम करने वाले जावेद अहमद टाक और जगंलोंं की एनसाइक्लोपीडिया मानी जाने वाली तुलसी गौडा को भी प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान का हकदार पाया गया है।

इनके साथ कंगना रनौत, एकता कपूर, अदनान सामी और करण जौहर, क्रिकेटर जहीर खान, हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल, निशानेबाज जीतू राय को भी पद्म श्री से सम्मानित किया गया है।

Exit mobile version