कटनी । दुकान टूटने के गम में एक वयक्ति की जान चली गई। यह सनसनीखेज मामला दुर्गा चौक कटनी का है जानकारी के मुताबिक दुर्गा चौक पर यह वयक्ति चाय की दुकान चलाता था इसकी दुकान कुछ रोज पहले नगर निगम के अतिक्रमण अमले ने तोड दी थी।
परिजनों का आरोप है कि दो दिन पहले हुई अतिक्रमण की कार्यवाही में भंवर सिह की दुकान को तोड दिया गया । रोजी रोटी छिनने से वह परेशान और दुखी था तथा कल रात भवर को दिल का दौरा पडा और उसकी मौत हो गई । भवर सिंह के चार छोटे छोटे बच्चे है । उधर इस मामले पर नगर निगम ने पल्ला झाड लिया परिजनों ने जांच की मांग करते हुए मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है।

