Site icon Yashbharat.com

फॉर्म हाउस की छत गिरने से 5 मजदूरों की मौत कुछ लोगों के दबे होने की आशंका

choral roof accident2
एक निर्माणाधीन फॉर्म हाउस की छत गिरने से इसमें 4 – 5 मजदूर दब गए। घटना महू के चोरल गांव की है । हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी है। पहले जेसीबी नहीं पहुंचने से मजदूरों को बाहर नहीं निकाला जा सका। बाद में जेसीबी मौके पर लाई गई। मजदूरों को मलबे से निकालने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार 5 शव निकाले गए हैं। 

घटना सिमरोल थाना क्षेत्र में हुई। सूचना पर सिमरोल थाने के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकालने का काम किया जा रहा है।

छत के नीचे सोए थे मजदूर
जानकारी म‍िली है कि सभी मजदूर छत के नीचे ही सोए हुए थे। इंदौर कलेक्‍टर आशीष स‍िंंह के अनुसार मलबे में 6 मजदूर दबे हैं। एक शव निकाल लिया गया है। दूसरी ओर मौके पर मौजूद ग्रामीण एसपी हित‍िका वासल के अनुसार अब तक 5 मजदूरों के शव निकाल लिए गए हैं। मलबा हटाया जा रहा है।
पता चला है कि मलबे के अंदर दबे मजदूरों की संख्‍या अधि‍क भी हो सकती है। यह भी जानकारी मिली है कि चोरल में इस फॉर्म हाउस में अवैध निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसे लेकर जिम्‍मेदार अधिकारियों पर भी सवालिया निशान लग रहे हैं
Exit mobile version