Site icon Yashbharat.com

5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा में गणित का पेपर स्थगित, आठवीं संस्कृत का पेपर निरस्त

07 12 2020

MP Board Exam: मध्यप्रदेश में इस 5वीं और 8वीं की बोर्ड पैटर्न पर परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है. यह परीक्षाएं 25 मार्च से जारी हैं. हालांकि इसी क्रम में आयोजित होने वाली 3 अप्रैल की परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है. इस संदर्भ में संचालक राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल ने आदेश जारी करके कहा है कि कल होने वाला कक्षा पांचवी आठवीं का गणित का पेपर स्थगित किया गया है इसकी आगामी तिथि बाद में घोषित की जावेगी.

उधर एक और बड़ी खबर है मध्‍य प्रदेश में कक्षा 8 वीं बोर्ड परीक्षा का संस्कृत विषय का पर्चा निरस्‍त कर दिया गया है। कतिपय कारणों से गोपनीयता भंग होने की स्थिति में छात्रहित में यह निर्णय लिया गया है। परीक्षा की नवीन तिथि शीघ्र जारी की जाएगी।

 

12 हजार केंद्रों पर 24 लाख परीक्षार्थियों का एग्जाम

इस साल प्रदेश भर में 5वीं और 8वीं के कुल 24 लाख परीक्षार्थी एग्जाम दे रहे हैं. परीक्षाओं के सफल आयोजन के लिए कुल 12 हजार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. इन केंद्रों पर दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह 9 बजे से 11 बजकर 30 मिनट तक आयोजित की जा रही हैं. स्टूडेंट को सुबह 8 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होता है

बता दें कि इस बार कक्षा 5वीं और 8वीं के लिए भी बोर्ड परीक्षाओं की तर्ज पर आयोजन किया जा रहा था. जिस तरह 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र तैयार किए जाते हैं, उसी प्रकार इस बार आठवीं और पांचवीं कक्षा की परीक्षाओं के लिए भी तैयारी की गई थी. गौरतलब है कि 3 अप्रैल को होनी वाला मैथ का आखिरी पेपर था

Exit mobile version