Site icon Yashbharat.com

48 साल के हुए राहुल गांधी, पीएम मोदी ने बधाई देते हुए कहा-लंबी हो आपकी उम्र

rahul Modi

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी है। मोदी ने मंगलवार को ट्वीट कर गांधी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। 19 जून 1970 को जन्मे राहुल गांधी 48 साल के हो गए हैं। 19 साल तक पार्टी की अध्यक्ष रहीं सोनिया गांधी ने दिसंबर 2017 को राहुल को पार्टी की कमान सौंपी। 2004 में सक्रिय राजनीति में कदम रखने वाले राहुल में अध्यक्ष बनने के बाद काफी बदलाव आया है। उनकी अध्यक्षता में कांग्रेस गुजरात और कर्नाटक चुनाव में जिस तरह उभर कर सामने आई है, उसकी काफी प्रशंसा हुई।
राहुल ने इन दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ काफी आक्रामक रुख अपनाया हुआ है। सोशल मीडिया से लेकर हर मंच पर राहुल पीएम मोदी को उनके किए हुए वादे याद दिलाते हैं जो उन्होंने देश की जनता के साथ किए थे। 2014 में हार सृका सामना कर रही कांग्रेस में राहुल ने नई जान फूंकी है। राहुल अभी से मिशन 20219 के लिए तैयारियों में जुट गए हैं, इसके लिए उन्होंने सभी दलों को एकजुट करना शुरू कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष के इस बदले रूप से भाजपा भी काफी सचेत हो गई है।

Exit mobile version