Site icon Yashbharat.com

इराक-ईरान सीमा पर भूकंप के झटके, 10 लोगों की मौत

बगदाद: इराक की राजधानी बगदाद समेत कई हिस्सों में आज भूकंप के तेज झटके महूसस किए गए। ईरान के सरकारी मीडिया के मुताबिक, कम से कम 10 लोगों के मारे जाने की शुरुआती ख़बर मिल रही है।

इराक के मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि इराक में तत्काल के किसी के मारे जाने की खबर नहीं है। ईरान की सरकारी टीवी के अनुसार इराक की सीमा के पास के आठ गांवों में नुकसान की खबर है। अमेरिकी भीगर्भिक सर्वे के अनुसार भूकंप की तीव्रता 7.3 मापी गई है। इसका केंद्र इराक-इरान सीमा के पास हालाब्जा में था। 

वर्णनीय है कि साउथ ईस्टर्न सिटी में 2003 में 6.6 तीव्रता के साथ जबरदस्त भूकंप आया था, जिसके साथ बहुत कुछ तबाह हो गया था। इस तबाही में 25,000 लोगों की मौत हो गई थी।

Exit mobile version