Site icon Yashbharat.com

44 पथ विक्रेताओं को साढ़े 5 लाख की राशि के स्वीकृत पत्र निगमाध्यक्ष मनीष पाठक की उपस्थिति में वितरित

wp 1695475562265

कटनी। नगरीय निकाय संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आतिथ्य में आज 23 सितम्बर को प्रातः 11 बजे मोतीलाल नेहरू स्टेडियम लाल परेड भोपाल में मध्यप्रदेश पथ विक्रेता महा सम्मेलन का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का सीधा प्रसारण एवं स्थानीय कार्यक्रम का आयोजन कार्यालय नगरपालिक निगम कटनी परिसर में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम योजना में 44 पथ विक्रेताओं को 5 लाख 50 हजार की राशि के स्वीकृति पत्र प्रदान किये गये। इस अवसर पर निगमाध्यक्ष मनीष पाठक, जिलाध्यक्ष भा.ज.पा. दीपक टंडन सोनी, सुभाष शिब्बू साहू, सीमा श्रीवास्तव, शशिकांत तिवारी, सुरेन्द्र गुप्ता, पूर्व पार्षद विजय डब्बू रजक, पूर्व जिलाध्यक्ष रामरतन पायल, वरिष्ठ भा.ज.पा. कार्यकर्ता सुरेश सोनी, पप्पा मिश्रा, संतोष मिश्रा, उपायुक्त पवन कुमार अहिरवार, राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक, सिटी मैंनेजर यश रजक एवं अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति रहीं।

Exit mobile version