Site icon Yashbharat.com

43वां विश्व शतरंज ओलंपियाड – पहला दिन -हार के मुह से तनिया नें छीनी जीत ,महिलाओ का क्लीन स्वीप

chais

खेल डेसक्‍। विश्व शतरंज ओलंपियाड के पहले दिन भारत नें पुरुष और महिला दोनों वर्गो मे जीत दर्ज करते हुए अपने अभियान की शुरुआत की है ।

महिला वर्ग मे 5 वीं वरीय भारतीय महिला टीम 78 वी वरीय न्यूजीलैंड की टीम को उम्मीद के अनुसार 4-0 से मात दी पर यह इतना आसान बिलकुल नहीं था दरअसल कोनेरु हम्पी नें हेलन मिलिगन को ,ईशा करवाड़े नें जशमीन हूमों को तो पदमिनी नें किन निकोले को तो आसानी से पराजित कर दिया पर तनिया पुंसलन व्यानला के खिलाफ मुश्किलों से घिर गयी थी और एक समय लगा की वह मैच हार भी सकती है पर उन्होने संयम के साथ खेलते हुए अच्छी वापसी की और हार के मुह से जीत छीनते हुए एक आत्मविश्वास बढ़ाने वाली जीत दर्ज की ।

पुरुष वर्ग मे भी आनंद की गैरमौजूदगी में आज हरिकृष्णा नें जॉर्ज एरनेसटो को ,विदित गुजराती नें रिचर्डो एरनेसटो को तो अधिबन भास्करन नें अरियास डेनियल को हार का स्वाद चखाया पर इंग्लिश ओपनिंग में शशि नें बुरगोस कार्लोस के खिलाफ वैसे तो अच्छा खेल दिखाया और दबाव बनाने की पूरी कोशिश की पर उनके कमजोर राजा के चलते अंत में उन्हे ड्रॉ खेलना पड़ा

खैर पहले राउंड में जीत से टीम का आत्मविश्वास जरूर बढ़ेगा राउंड में भारतीय पुरुष टीम 35वी वरीय औस्ट्रिया से तो महिला टीम 55 वी वरीय वेनेजुएला से मुक़ाबला खेलेगी ।

Exit mobile version