Site icon Yashbharat.com

images 38 1

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान एक और बार अपना इस्तीफा सौंपा है। नाथ ने लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद ही इस्तीफा दे दिया था।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया ने कहा कि कमलनाथ ने पिछले दिनों दिल्ली में कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान इस्तीफा दिया। उन्होंने कहा कि नाथ इसके पहले भी एक बार प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे चुके हैं। बाबरिया ने बताया कि वे भी एआईसीसी को इस्तीफा सौंप चुके हैं, लेकिन अभी स्वीकार नहीं हुआ है। इसलिए वे मध्य प्रदेश के प्रभारी महासचिव के तौर पर काम कर रहे हैं।

Exit mobile version